उत्तरप्रदेशखबरों की खबर

पुलिस अधीक्षक ने रिजर्व पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड का किया निरीक्षण

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

पुलिस अधीक्षक गोण्डा ने रिजर्व पुलिस लाइन में साप्ताहिक शुक्रवार परेड का किया निरीक्षण

आईरा वार्ता से प्रभाकर वर्मा (गोण्डा संवाददाता )

गोंडाआज दिनांक 17.06.2022 को पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली तथा परेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के पश्चात पुलिस अधीक्षक ने शारीरिक दक्षता विकसित करने हेतु परेड को दौड़ लगवाई। परेड में एकरूपता व अनुशासन बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल करवाई तथा जवानों को शारीरिक रूप से फिट रहने का संदेश दिया तथा जवानों को विभिन्न प्रकार के शारीरिक व्यायाम भी करवाया। पुलिस अधीक्षक ने जुमें की नमाज़ के दृष्टिगत प्र0नि0/थानाध्यक्षों/महिला आरक्षियों समेत समस्त पुलिस कर्मियों को अराजक तत्वों/उपद्रवियों से निपटने के लिए अश्रु गैस, ग्रेनेड, रबड बुलेट, मिर्ची बम, एण्टीराइट गन व अन्य दंगा नियंत्रण उपकरण के बारे में जानकारी दी गयी। बलवा ड्रिल का अभ्यास व उपद्रवियों/बलवाईयों से निपटने व भीड़ नियन्त्रण हेतु रस्साकस्सी/शक्ति प्रदर्शन का अभ्यास करवाया तथा बलवाईयों से निपटने के बारे में टिप्स भी दिए साथ ही जवानो को फील्डक्राप्ट के बारे में जानकारी देते हुए फील्डक्राप्ट का भी अभ्यास करवाया गया तथा जुमें की नमाज़ को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु समस्त अधि0/कर्मचारीगणों को ब्रीफ कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक, वाचक पुलिस अधीक्षक, परिवहन शाखा प्रभारी कई थाने के प्र0नि0/थानाध्यक्ष व अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button