उत्तराखंड

जिलाधिकारी युगल किशोर पंत की अध्यक्षता में विकास भवन सभागर में(डीसीसी/डीएलआरसी) की बैठक आयोजित!

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

देहरादून के जिलाधिकारी युगल किशोर पंत की अध्यक्षता में विकास भवन सभागर में जिला समन्वय समिति एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति (डीसीसी/डीएलआरसी) की बैठक आयोजित हुई।

उन्होने सभी बैंको को निर्देश दिये कि केन्द्र व राज्य सरकार की स्वरोजगार परक योजना से सम्बन्धी जो भी आवेदन प्राप्त होते है उसे प्राथमिकता के आधार पर सभी आवेदनों का परीक्षण कर निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उन्होने बैंको को कड़े निर्देश देते हुये कहा कि यदि किसी भी बैंक शाखा द्वारा योजना से सम्बन्धित आवेदनों को समय से निस्तारण नही किया गया तो सम्बन्धित के खिलाफ कठोर कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। उन्होने बैंको के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये कि किसी भी आवेदनकर्ता को बैंको के बार-बार चक्कर न लगवाये। उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि योजना से सम्बन्धित जो लक्ष्य प्राप्त हुये है उसे सतप्रतिशत पूर्ण करते हुये पात्र लोगों को योजना से लाभान्वित करें।
उन्होने नगर निगम रूद्रपुर व काशीपुर के अधिकारियों को निर्देश दिये कि जनपद के सभी निकाय क्षेत्रों में पंजीकृत वेण्डरों की सूची उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होने बैंक के अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के प्राप्त आवेदनों को समय से निस्तारण करते हुये ऋण उपलब्ध कराये ताकि लक्ष्य को पूर्ण किया जा सकेें व अधिक से अधिक लोग स्वरोजगार से जुड़ सकें। उन्होने महाप्रबन्धक उद्योग चंचल बोहरा को निर्देश दिये कि बैंकों द्वारा जिन आवेदनो को आपत्ती/निरस्त किया गया है, उन आवेदनो के साथ सम्बन्धित बैंक के अधिकारियों के साथ शीघ्र बैंठक कराना सुनिश्चित करें ताकि ऋण उपलब्ध कराने में आ रही कठिनाईयों का निस्तारण किया जा सकें।
जिलाधिकारी ने बैंक के अधिकारियों से कहा कि ऋण वसूली में भी तेजी लायी जाये। उन्होने बैंकर्स से कहा कि तहसील स्तर पर राजस्व विभाग के साथ समन्वय स्थापित करते हुये फिल्ड में जाकर ऋण वसूली का कार्यवाही करें।

देहरादून
आईरा वार्ता
राजेश सिंघल

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button