काशीपुर-उत्तराखण्ड़उत्तराखंडखबरों की खबर
वनकर्मियों पर हमला कर घायल करने के आरोपियों को गदरपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

वनकर्मियों पर हमला कर घायल करने के आरोपियों को गदरपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।
आज रूप नारायण गौतम वन क्षेत्राधिकारी व पीपल पड़ाव तराई केंद्रीय वन प्रभार रुद्रपुर जनपद उधमसिंह नगर द्वारा ड्यूटी के दौरान बीट अधिकारी अजय सिंह के साथ मारपीट व राजकार्य में बाधा डालने बाबत तहरीर दाखिल की गई दाखिला तहरीर के आधार पर थाना पर मुकदमा एफ आई आर नंबर 99/ 2022 धारा 186/ 332/ 353/ 504 भादवि पंजीकृत कराया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार मारपीट कर सरकारी कार्य मे बाधा डालने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीम का गठन किया गया । गठित टीम द्वारा अभियुक्त हरपेज सिंह उर्फ पेजा सिंह पुत्र काबल सिंह निवासी कूल्हा थाना दिनेशपुर जनपद उधम सिंह नगर को गिरफ्तार किया गया।
रुद्रपुर
आईरा वार्ता
राजेश सिंघम


















