उत्तराखंडकाशीपुर-उत्तराखण्ड़

विजिलेंस ने भ्रष्टाचार के मामले में वन विभाग के बाबू को रंगे हाथों रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

विजिलेंस ने भ्रष्टाचार के मामले में वन विभाग के बाबू को रंगे हाथों रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

नैनीताल
रामनगर विजिलेंस की टीम बुद्धवार की शाम वन विभाग के बाबू को पकड़कर अपने साथ ले गयी हैं। कल उसे जेल की सलाखों के पीछे डाल दिया जायेगा।मामला भ्रष्टाचार से जुड़ा हुआ हैं।जिसमें बाबू को गिरफ्तार किया गया है। विजिलेंस की पकड़ में इस बाबू के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत हुई थी।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक हल्द्वानी से आई विजिलेंस की टीम ने आज तराई पश्चिमी वन प्रभाग के मुख्यालय पर स्टेनो बाबू दिनेश कुमार को दबोच लिया। स्टेनो बाबू दिनेश कुमार के खिलाफ भूरे खां नाम के ठेकेदार ने पेड़ों की कटान के एवज में घूस मांगने की शिकायत की थी।

इस शिकायत के बाद विजिलेंस ने दिनेश कुमार को रंगे हाथ पकड़ने के लिए योजना बनाई। योजना के तहत ठेकेदार भूरे खां तराई पश्चिमी कार्यालय में तैनात बाबू को बारह हजार रूपये देने पहुँचे।जैसे ही दिनेश कुमार ने यह रकम पकड़ी,पहले से ही वन प्रभाग के कार्यालय के बाहर तैयार विजिलेंस की टीम ने दिनेश कुमार को रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद विजिलेंस की टीम ने घंटों तक दिनेश कुमार से पूछताछ की।पूछताछ के बाद क्या क्या बातें सामने आई यह विजिलेंस की टीम ने मीडिया को नही बताया।
घंटों पूछताछ के बाद शाम को विजिलेंस की टीम पकड़े गए आरोपी दिनेश कुमार को साथ ले गई। आरोपी दिनेश कुमार को कल न्यायालय में पेश किया जायेगा।
आपको बता दें कि दिनेश कुमार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं।उनके बारे में कहा जाता है
कि उसने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए बड़े पैमाने पर संपत्ति अर्जित की हैं। आरोपी दिनेश कुमार पहले पुलिस विभाग में था।

रामनगर
आईरा वार्ता राजेश सिंघल

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button