
डीआईजी शलभ माथुर को एमआर पाशा व वसीम ने दिव्यांगों की विभिन्न समस्याओं को लेकर कराया अवगत
दिव्यांगों की सभी समस्याओं का गंभीरता से लिया जाएगा:- डीआईजी शलभ माथुर
बिजनौर। राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन के संस्थापक / राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विधानसभा 2022 चुनाव के रहे ब्रांड एंबेसडर एमआर पाशा व साथ में राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट व पत्रकार मौहम्मद वसीम ने पुलिस उप महानिरीक्षक परिक्षेत्र मुरादाबाद के कार्यालय पहुंचकर दिव्यांगों की विभिन्न समस्याओं को लेकर पुलिस उप महानिरीक्षक परिक्षेत्र मुरादाबाद शलभ माथुर को दिव्यांगों की विभिन्न समस्याओं के संबंध में ज्ञापन सौंपा।
राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन के संस्थापक / राष्ट्रीय अध्यक्ष एमआर पाशा ने पुलिस उपमहानिरीक्षक परिक्षेत्र मुरादाबाद शलभ माथुर को अवगत कराया कि परिक्षेत्र मुरादाबाद के अंदर दिव्यांगों सुविधा के लिए एसपी कार्यालय/ आवास, एसपी ग्रामीण/ सिटी व समस्त जनपद के थानों में व्हील चेयर की व्यवस्था की जाए। संस्थापक एमआर पाशा ने कहा कि सभी थानों के बोर्ड पर दिव्यांगजन अधिनियम की धारा 6 और 7 /89/90/91/92/93/94/95 का प्रचार प्रसार किया जाए। तथा उन्होंने कहा कि सभी थानों में एक एसआई स्तर के अधिकारी की नियुक्ति दिव्यांग जनों के लिए अलग से की जाए। और दिव्यांग जनों द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र पर 24 घंटे के अंदर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
पुलिस उपमहानिरीक्षक परिक्षेत्र मुरादाबाद शलभ माथुर ने संस्थापक/ राष्ट्रीय अध्यक्ष एमआर पाशा को आश्वासन दिया कि दिव्यांगों की सभी समस्याओं को जल्द से जल्द निस्तारण किया जाएगा।


















