UPSC टॉपर का आलाधिकारियों ने किया स्वागत

स्लग-UPSC टॉपर का आलाधिकारियों ने किया स्वागत
रिपोर्ट-अमीन अहमद/बिजनौर
एंकर- यूपीएससी टॉपर श्रुति शर्मा आज बिजनौर पहुंची और बिजनौर डीएम उमेश कुमार से मुलाकात की इस दौरान डीएम उमेश कुमार ने श्रुति को बुके भेंट कर उसके उज्जवल भविष्य की कामना की यूपीएससी में टॉप करने के बाद श्रुति पहली बार अपने पैतृक गांव बास्टा अथाई बिजनौर पहुंचेगी जहां पर क्षेत्र के गणमान्य लोग बेसब्री से उसके स्वागत में अपनी पलकें बिछाए खड़े हैं।
वीओ- दरअसल बिजनौर गांव बास्टा की रहने वाली श्रुति शर्मा ने यूपीएससी में टॉप कर के देशभर में बिजनौर का नाम रोशन किया है। इसके बाद बधाई देने वालों का लगातार श्रुति के पास ताता लगा हुआ है वही यूपीएससी में टॉप करने के बाद आज श्रुति शर्मा बिजनौर पहुंची और बिजनौर में पहुंचते ही सबसे पहले डीएम बिजनौर उमेश कुमार से मुलाकात की इस मौके पर डीएम बिजनौर उमेश कुमार ने उन्हें बुके भेंट कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। बातचीत में श्रुति शर्मा ने बताया कि ईश्वर ने उन्हें लोगों की सेवा करने का मौका प्रदान किया है तो व शिक्षा व महिलाओं के सम्मान के लिए प्राथमिकता से काम करेंगी और शासन की मंशा के अनुरूप चलाई जा रही योजनाओं का सभी लोगों को भरपूर लाभ दिलाएंगे श्रुति ने बताया कि कोई भी इंसान जिस क्षेत्र में उसकी रुचि हो उसी क्षेत्र में वो मेहनत करें सफलता अवश्य उनके कदम चूमेगी इसके बाद श्रुति अपने पैतृक गांव बास्टा अस्थाई के लिए रवाना हो गई जहां पर क्षेत्र के सम्मानित लोग श्रुति का बेसब्री से स्वागत करने के लिए इंतजार कर रहे हैं श्रुति ने बिजनौर ही नहीं देशभर में अपना नाम कमा कर एक नई उपलब्धि हासिल की है जिसको लेकर आज का युवा श्रुति से मार्गदर्शन की आस लगाए बैठे है।
बाईट-श्रुति शर्मा यूपीएससी टॉपर


















