बिजनौर-उत्तरप्रदेश

बाईक चोर गैंग का पर्दाफाश।

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

स्लग-बाईक चोर गैंग का पर्दाफाश।
रिपोर्ट अमीन अहमद/बिजनौर

एंकर-बिजनौर पुलिस ने बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश किया है।पुलिस ने अंतर्जनपदीय गैंग के पास से लगभग 24 चोरी की गई बाइके बरामद की है जो अलग-अलग जनपदों व उत्तराखंड से चुराई गई थी मामले में शामिल पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है ।और जेल भेजने की कवायद में जुटी हुई है।

वीओ-एसपी के आदेश पर बिजनौर में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान में आज बिजनौर स्वाट टीम व स्थानीय पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन में मालन नदी के किनारे से बाइक चोर गैंग के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है ये अंतर्जनपदीय गैंग अलग-अलग जनपदों से व उत्तराखंड से बाइक चोरी कर सस्ते दामों में बेचने का काम करती थी पुलिस ने आज मुखबिर की सूचना पर मौके से 5 चोरों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से 24 चोरी की गई बाइक बरामद हुई है और पांचों अभियुक्तों के पास से अवैध तमंचा जिंदा कारतूस व चाकू छुरी भी पुलिस ने बरामद किए हैं बिजनौर एसपी डॉ धर्मवीर सिंह ने घटना का खुलासा करते हुए आरोपियों को जेल भेज दिया है।

बाईट- धर्मवीर सिंह एसपी बिजनौर

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button