घर में घुसकर टंकी पर जा बैठा गुलदार
घर में घुसकर टंकी पर जा बैठा गुलदार
रिपोर्ट अमीन अहमद
आपको बता दे जिला बिजनौर के थाना क्षेत्र मंडावली में रामपाल सिंह प्रजापति का घर जंगल के पास बना हुवा है। रामपाल का परिवार मजदूरी करने निकला हुआ था, दोपहर खाने के समय जब परिवार वापस लौटा तो घर के भीतर कुछ आहट सुनाई दी झांक कर देखा तो भीतर गुलदार डेरा जमाए हुआ था जिसे देखकर रामपाल व् उसके परिवार के होश उड़ गए उन्होंने समझदारी दिखाते हुए दरवाजा बंद कर उस पर ताला लगा दिया जिससे परिवार की जान बच गई। घर में गुलदार घुसा होने की सुचना जंगल में आग की तरह फ़ैल गयी किसी ने आनन् फानन में पुलिस को व वन विभाग के कर्मचारियों को सुचना दी गई मंडावली थाने से कई पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।गुलदार को पकड़ कर जंगल में छुड़वाने के लिए वनकर्मी पहुंच रहे हैं। बताया जा रहा है कि मंडावली क्षेत्र के जंगल में कई दिन से गुलदार दिखाई दे रहा था। जिसको लेकर किसानों में ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है।






