छतरपुर – सीएमएचओ के पद के मोह की चाह इस कुर्सी से देखने को मिल रही है, बार-बार सीएमएचओ पद से डॉ विजय पथोरिया को हटाया जाता है और उनका ट्रांसफर किया जाता है लेकिन ऊंची पहुंच और पकड़ होने की वजह से वह बार-बार सीएमएचओ पद को संभाल रहे हैं इसी क्रम में सीएमएचओ डॉ विजय पथोरिया ने पुनः छतरपुर सीएमएचओ का पदभार संभाल लिया है ।किन्हीं कारणों के चलते डॉक्टर लखन तिवारी को सीएमएचओ बनाया गया था । लेकिन एक बार फिर से डॉ विजय पथोरिया सीएमएचओ बन गए हैं। और उन्होंने मंगलवार को छतरपुर सीएमएचओ का पदभार ग्रहण कर लिया है।
डॉ विजय पथोरिया जोकि सीएमएचओ के पद पर भी कार्य करते हैं और साथ में अपना प्राइवेट क्लीनिक का भी संचालन करते हैं, जहां एक तरफ ट्रांसफर और पदभार का यह खेल चल रहा है तो वही आम जनता एवं मरीजों के लिए एक चिंताजनक विषय भी है कि जब स्वास्थ्य विभाग की इस कुर्सी को लेकर यह उठापटक मची हुई है तो आम जनता को क्या स्वास्थ्य सुविधाएं मिलती होंगी।।


















