धामपुर-बिजनोर-उत्तरप्रदेश
Trending

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा लगाकर सभी बालिकाओ ने अपने विचार रखे

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

धामपुर एसबीडी महिला महाविद्यालय में समाजशास्त्र विभाग में वर्तमान समय में सामाजिक समस्याओं पर परिचर्चा आयोजित की गई। जिसमें छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। जिसमें छात्राओं ने भ्रष्टाचार बेरोजगारी दहेज प्रथा महिला सशक्तिकरण तलाक नशाखोरी किसान आंदोलन बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ करोना महामारी आदि सामाजिक समस्याओं पर अपने विचार व्यक्त किए।

आयोजित प्रतियोगिता में एम ए में छात्रा कुमारी करीमा नाज प्रथम द्वितीय स्थान कुमारी रेनू सैनी तृतीय स्थान कुमारी मीनाक्षी को मिला सांत्वना पुरस्कार एहतेशाम एवं अरुनी प्रवीण को मिला। बी ए में कुमारी अशीं को प्रथम कुमारी पूजा को द्वितीय कुंवारी आफरीन जहां को तृतीय स्थान मिला जबकि इकरा परवीन एवं कुमारी आरजू प्रजापति संजना को सांत्वना पुरस्कार मिला। कार्यक्रम का संचालन एम ए द्वितीय वर्ष की छात्रा कुमारी करीमा नाज ने किया।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ पूनम चौहान ने कहा कि सामाजिक समस्याओं के विषय में जानकारी होने के साथ-साथ उनके निराकरण के विषय में भी चिंतन करना और उनको समाज से दूर करना ही जीवन की सार्थकता को दर्शाता है छात्राओं को सामाजिक ज्ञान भी होना बहुत जरूरी होता है। कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष डॉ ललिता शर्मा डॉक्टर पूनम रानी चारु अग्रवाल डॉक्टर रेणुका सिंह सारिका शर्मा सीमा कौशिक अल्पना काजल आदि शामिल रही।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button