रचनात्मक शिक्षक मण्डल उत्तराखण्ड द्वारा जनसहयोग से संचालित नए शैक्षणिक सत्र की शानदार शुरुआत

AIRA NEWS NETWORK – रचनात्मक शिक्षक मण्डल उत्तराखण्ड द्वारा जनसहयोग से संचालित विद्यालयों सावित्रीबाई फुले सांयकालीन स्कूल फौजी कालोनी के नजदीक पुछड़ी व ज्योतिबाफुले सांयकालीन स्कूल नई बस्ती, पुछड़ी ,रामनगर नैनीताल में नए शैक्षणिक सत्र की शानदार शुरुआत हुई।पी जी महाविद्यालय रामनगर के प्राचार्य प्रो एम सी पांडे जी,चीफ प्रॉक्टर असिसटेंट प्रो जी सी पन्त जी,भूगोल विभाग के असिस्टेंट प्रो डी एन जोशी जी ने पहुंचकर हमारा उत्साहवर्धन व मार्गदर्शन किया।
बच्चों के लिए साथी Kamlesh Atwal जी, Nanakmatta Public School ,नानकमत्ता, उधमसिंहनगर द्वारा भिजवाई गयीं शैक्षणिक सामग्री विशेष रूप से कला पुस्तिकाएँ,कलर,कहानी की पुस्तकें आदि सामग्री वितरित की गईं।अतिथियों द्वारा दोनों ही स्कूलों के खेलने के लिए बॉलीबाल प्रदान करने के साथ साथ हम सबका मुँह मीठा करवाया गया।
वर्तमान में आर्थिक मदद करते हुए ,भविष्य में हमेशा हरसम्भव मदद हेतु आश्वस्त किया गया।विद्यालय संचालन में लगातार सहयोगी की भूमिका निभा रहे पुछड़ी (वनग्राम)के मनोनीत ग्रामप्रधान मो ताहिर जी को अतिथियों द्वारा सम्मानित भी किया गया.
राजेश सिंघल की रिपोर्ट


















