सियासी गर्माहट के बीच मिथुन चक्रवर्ती से मिले आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत आज सुबह-सुबह मिथुन चक्रवर्ती के घर पहुंच गए और वहां पर दोनों की काफी देर तक मुलाकात हुई। माना जा रहा है कि बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी एक मुख्य चेहरे की तलाश में है इसी वजह से मिथुन से आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की यह मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है । अब यह देखने के लिए हमें थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा कि क्या यह सियासी अटकलें हैं या फिर बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए या कोई अहम पड़ाव।
आपको बता दें कि बंगाल की भूमि से जन्म लेने वाले मिथुन सामाजिक कार्यकर्ता और राजनेता से लेकर डिस्को डांसर तक फेमस है और आपको बता दें कि बार राज्यसभा सांसद भी रह चुके हैं। 2 साल तक सांसद रहने के बाद उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया था।
बीजेपी अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए एक लोकल सुपरस्टार की तलाश कर रही है अब देखने को यह लगता है कि या तलाश मिथुन चक्रवर्ती पर जाकर खत्म होगी बने रहिए हमारे साथ और देखते रहिए बंगाल चुनाव की हर एक खबर।


















