NASA अब अपने आप को दूसरी दुनिया में भी साबित करने में जुटा हुआ है हम आपको बता दें कि नासा का इंजीन्यूटी यान मंगल ग्रह पर पहुंच चुका है। नासा का यान एक ड्रोन जैसा दिखता है लेकिन आप इसे हेलीकॉप्टर भी कह सकते हैं हम आपको बता दें कि इसका वजन मात्र 1.8 किलोग्राम है इस हेलीकॉप्टर की खास बात यह है कि इसमें ऐसे ब्लेड लगे हुए हैं जो कि सामान्य गति से 5 गुना अधिक तेजी से घूमते हैं।
नासा ने यह यान मार्स 2020 मिशन के तहत भेजा है हालांकि उसे अभी काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। मंगल ग्रह पर भेजा गया रोवर जीवन की जानकारी एकत्रित करेगा। इसके साथ ही यह रोवर मंगल की सतह से पत्थर और मिट्टी को धरती पर भी लेकर आएगा।


















