Supertech Twin Tower तोड़ने में लगेगा इतने टन विस्फोटक, जानें प्लान

[ad_1]
नोएडा. सुपरटेक के ट्विन टावर (Supertech Twin Tower) सियान और एपेक्स (Cyan and Apex Tower) को गिराने की तैयारियां तेजी से चल रही हैं. अमेरिका (America) और साउथ अफ्रीका से इंजीनियर्स की टीम भी नोएडा (Noida) पहुंच चुकी है. दोनों टावर में विस्फोटक लगाने की योजना पर काम चल रहा है. सूत्रों की मानें तो 100-100 मीटर ऊंचे दोनों टावर में करीब ढाई टन विस्फोटक लगाया जाएगा. टावर की एक मंजिल को छोड़ दूसरी मंजिल में विस्फोटक लगाया जाएगा. खासतौर पर बीम और पिलर में विस्फोटक भरा जाएगा. बीम-पिलर के हिस्सों को वी शेप में काटकर विस्फोटक की छड़ रखी जाएंगी.
300 मीटर दूर से ही देख सकेंगे टावर को गिरते हुए
अक्सर देखा जाता है कि इस तरह से जब कहीं भी बिल्डिंग गिराई जाती है तो देखने वालों की भीड़ लग जाती है. लेकिन मौके पर मौजूद कंपनी के लोगों की मानें तो ट्विन टावर के 300 मीटर एरिया में किसी को भी जाने की अनुमति नहीं होगी. यहां तक की जब टावर गिराए जाएंगे तो आसपास की सोसाइटी में भी छतों तक पर किसी को रहने की इजाजत नहीं दी जाएगी. लेकिन 300 मीटर दूर खड़े होकर टावर को गिरते हुए देखा जा सकता है.
सुप्रीम कोर्ट ने कहा दो महीने में गिराएं दोनों टावर
अगस्त में सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने तीन महीने का वक्त देते हुए नवंबर 2021 में दोनों टावर गिराने का आदेश दिया था. लेकिन कुछ तकनीकी वजह के चलते तय वक्त पर टावर गिराए नहीं जा सके. अब एक बार फिर से कोर्ट ने दो महीने में टावर गिराने के आदेश सुपरटेक बिल्डर और नोएडा अथॉरिटी को दिए हैं.
मुम्बई से सीधे जुड़ जाएगा जेवर, जारी हुआ बजट, जानें प्लान
नोएडा अथॉरिटी के सामने प्रस्ताव पेश करते हुए अमेरिकन कंपनी ने दावा किया है कि वॉटरफाल तरीके से ट्वीन टावर को गिराने में सिर्फ 10 सेकेंड लगेंगे. लेकिन इसकी तैयारी करने के लिए उन्हें कम से कम 3 महीने का वक्त लगेगा. टावर गिराने के दौरान नीचे से गुजर रही गैस की पाइप लाइन को भी बंद किया जाएगा.
आपके शहर से (नोएडा)
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Noida Authority, Supertech Twin Tower case, Supreme court of india
Source link


















