राष्ट्रीय

Irctc launch ram janmabhoomi darshan puri gangasagar Yatra Package delsp – Indian Railway

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

[ad_1]

नई दिल्‍ली. इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्‍म कॉरपोरेशन (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) लोगों को श्रीराम जन्‍म स्‍थल से लेकर पुरी और गंगासागर की यात्रा के लिए  भारत दर्शन स्‍पेशल टूरिस्‍ट ट्रेन  (Bharat Darshan Special Tourist Train) चलाएगा. यह ट्रेन उत्‍तर भारत ओर दक्षिण भारत के कई शहरों से होते हुए जाएगी. आईआरसीटीसी ने (IRCTC) इसके लिए पैकेज लांच किया है ओर बुकिंग शुरू कर दी है, जिससे इच्‍छुक श्रद्धालु बुकिंग करा सकें.

आईआरसीटीसी कोरोना का प्रभाव कम होने के बाद से अलग-अलग धार्मिक स्‍थलों के लिए पैकेज लांच कर रहा है. इस बार रामजन्‍म भूमि दर्शन, पुरी, गंगासागर यात्रा के लिए भारत दर्शन स्‍पेशल टूरिस्‍ट ट्रेन का पैकेज लांच किया है. यह ट्रेन श्रद्धालुओं को अयोध्‍या, वाराणसी, बैद्यनाथ, गंगासागर, पुरी, कोर्णाक, गया और कोलकाता में धार्मिक स्‍थलों के दर्शन कराएगी.

ये भी पढ़ें- रेलवे आमदनी बढ़ाने के लिए गरीबरथ के कोचों को बदलेगा, जानें कौन से कोच लगेंगे

आईआरसीटीसी के अनुसार पूरा पैकेज 9 रात और 10 दिन का होगा. इसके तहत लोग रोजाना करीब हजार रुपये में सफर कर सकते हैं. इसका पूरा पैकेज 9450 रुयये का है. स्‍लीपर क्‍लास से सफर होगा. ट्रेन आगरा से शुरू होगी. लोग आगरा से ट्रेन में सवार हो सकते हैं. इसके अलावा कई अन्‍य शहरों से ट्रेन में सवार होने और उतरने का विकल्‍प दिया गया  है.  इनमें ग्‍वालियर, झांसी, उरई, कानपुर, लखनऊ, बाराबंकी और अयोध्‍या शामिल हैं. लोग अपनी सुविधानुसार ट्रेन में सवार होने और उतरने का स्‍थान चुन सकते हैं.

इस पैकेज में ट्रेन के किराए के साथ-साथ ब्रेकफास्‍ट, लंच और डिनर शामिल होगा. इस पैकेज में लोकल ट्रांसपोर्ट और गाइड का चार्ज भी शामिल है. यह ट्रेन 22 मार्च को रवाना होगी और 31 मार्च को सफर खत्‍म होगा.

Tags: Indian railway, Indian Railway Catering and Tourism Corporation, Indian Railway news, Indian Railways, Irctc

[ad_2]
Source link

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button