Multibagger stock Astral shares price Rs 24 to 2064 give 8560 percent return in 10 years check details varpat

[ad_1]
नई दिल्ली. शेयर बाजार (Stock market) 60 हजार के आंकड़े को पार कर गया है. बीएसई सेंसेक्स 24 सितंबर 2021 को 60,000 के शिखर पर चढ़ गया. सेंसेक्स (BSE Sensex) लगभग आठ माह में 10,000 अंक बढ़ा है. 21 जनवरी 2021 को सेंसेक्स 50,000 अंक पर था और अब 60 अंक पहुंच गया है. इस 8 महीने में कुल 42 स्टॉक मल्टीबैगर स्टॉक (Multibagger stock) साबित हुए हैं. हालांकि, कुछ ऐसे स्टॉक भी हैं, जिन्होंने 2021 में 100 प्रतिशत से कम रिटर्न दिया है लेकिन लंबी अवधि में, इन शेयरों ने अपने शेयरधारकों को शानदार रिटर्न (Stock return) दिया है. एस्ट्रल शेयर (Astral shares) उनमें से एक हैं.
पिछले 10 सालों में Astral के शेयरों का भाव 23.82 रुपये से बढ़कर 2063 रुपये (सोमवार दिन के कारोबार के दौरान) पर आ गया है. इस दौरान इस शेयर ने करीब 8,560 पर्सेंट का रिटर्न दिया है. सिर्फ पिछले एक महीने में Astral के शेयरों ने 4 पर्सेंट का रिटर्न दिया है और इस दौरान इसके शेयर 1982.05 रुपये के भाव से बढ़कर 2063 रुपये पर आ गए.
जानिए एस्ट्रल के शेयर का इतिहास
मल्टीबैगर स्टॉक के शेयर प्राइस हिस्ट्री के अनुसार, पिछले 6 महीनों में Astral के शेयरों 30 पर्सेंट की तेजी आई है और इसके शेयर 1591.65 रुपए के भाव से बढ़कर 2085.30 रुपए पर आ गए. वहीं पिछले एक साल में एस्ट्रल के शेयर 850.95 के भाव से 140 पर्सेंट बढ़कर 2063 रुपये के भाव पर आ गए हैं. 5 साल पहले एस्ट्रल के शेयरों का भाव 263.73 रुपये था और तब से इसने 680 फीसदी का रिटर्न दिया है. इसी तरह पिछले 10 सालों में यह शेयर 23.82 रुपये के भाव से 86.4 गुना बढ़कर 2063 रुपये के भाव पर आ गया है.
ये भी पढ़ें- Petrol Price Today: 22 दिन बाद आज बढ़े पेट्रोल के दाम, डीजल भी हुआ महंगा, जानें 1 लीटर पेट्रोल की कीमत?
निवेशक हुए मालामाल
एस्ट्रल के शेयरों की कीमत (Astral shares price) देखें तो अगर किसी निवेशक ने 10 साल पहले 1 लाख रुपये इस शेयर में लगाए होते, तो उसका 1 लाख बढ़कर 86.04 लाख रुपये हो गया होता. इसी तरह अगर किसी निवेशक ने 5 साल पहले एस्ट्रल के शेयर में 1 लाख रुपया निवेश किया होता, तो उसका 1 लाख रुपये बढ़कर 7.80 रुपये हो गया होता.
अगर किसी निवेशक ने 1 साल पहले इसमें एक लाख का निवेश किया होता तो, उसके 1 लाख आक बढ़कर 2.40 लाख रुपये होते. वहीं 6 महीने पहले अगर किसी निवेशक ने इसमें एक लाख रुपये लगाया होता तो उसके 1 लाख बढ़कर 1.30 लाख रुपये हो गए होते. वहीं इस शेयर में 1 महीने पहले लगाया गया 1 लाख रुपया आज 1.04 लाख रुपये होता.
ये भी पढ़ें- Invesco ने जी एंटरटेनमेंट को फिर लिखा पत्र, पुनित गोयनका को हटाने की मांग दोहराई
आगे बढ़ सकती है शेयर प्राइस
इस मल्टीबैगर स्टॉक के आउटलुक (Mutlibagger stock Astral shares outlook) पर बोलते हुए शेयर बाजार के जानकारों का कहना है कि एस्ट्रल के शेयर चार्ट पर सकारात्मक दिख रहे हैं और यह कम समय में 2250 रुपए से लेकर 2300 रुपए तक जा सकता है. इस स्टॉक को 1950 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ खरीदा जा सकता है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Business news in hindi, Earn money, Multibagger stock, Multibagger stock 2021, Stock option, Stock return, Stock tips
Source link


















