बिज़नेस

Earn money from ipo 12 ipo to be launched in october 2021 earning opportunity check details achs

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

[ad_1]

नई दिल्‍ली. मुश्किल आर्थिक हालात के बीच निवेशकों को अक्‍टूबर 2021 में घर बैठे कमाई (earn money from home) का शानदार मौका मिलने वाला है. दरअसल, इस महीने पॉलिसी बाजार (PolicyBaazar) समेत 12 कंपनियों के आईपीओ (IPO) सब्‍सक्रिप्‍शन के लिए खुलेंगे. भारतीय कंपनियों ने कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच वित्‍त वर्ष 2021-22 में अब तक 26 कंपनियों ने पब्लिक ऑफर के जरिये 59,716 करोड़ रुपये जुटाए (Fund Raising) हैं. वहीं, कई कंपनियां अभी भी अपने आईपीओ के लिए पूंजी बाजार नियामक सेबी (SEBI) की मंजूरी का इंतजार कर रही है. आइए जानते हैं कि कटूबर 2021 में कौन-कौन सी कंपनियां इश्यू ला रही हैं.

स्‍टॉक मार्केट में पूंजी की कमी नहीं होने से फायदा
अक्‍टूबर 2021 आईपीओ के जरिये फंड जुटाने के मामले में व्यस्त महीना रहेगा. इस महीने 12 कंपनियां आईपीओ के जरिये 20,000 करोड़ रुपये से अधिक जुटाने की येाजना पर काम कर रही हैं. स्टॉक मार्केट में तेजी के दौर और लिक्विडिटी की कमी नहीं होने से आईपीओ के लिए फिलहाल धारणा काफी मजबूत बनी हुई है. सितंबर में पांच कंपनियों ने आईपीओ के जरिये करीब 6,700 करोड़ रुपये जुटा लिए थे. इनमें एमि ऑर्गेनिक्स, विजया डायग्नोस्टिक्स, सनसेरा इंजीनियरिंग, पारस डिफेंस और आदित्य बिड़ला सन लाइफ एमसी जैसी कंपनियों शामिल हैं.

ये भी पढ़ें- मोदी सरकार रिकॉर्ड वैक्‍सीनेशन की खुशी में सभी इंडियन यूजर्स को देगी 3 महीने का फ्री मोबाइल रिचार्ज, जानें सच्‍चाई

‘आईपीओ के लिहाज से है काफी अच्‍छा माहौल’
वित्‍त वर्ष 2021-22 की दूसरी छमाही में बड़ी संख्या में आईपीओ आने हैं. कंपनियां इनके जरिये एक लाख करोड़ रुपये से ज्‍यादा का फंड जुटा सकती हैं. कैपिटलविला ग्‍लोबल रिचर्स (CapitalVia Global Research) के रिसर्च हेड गौरव गर्ग ने कहा कि मौजूदा वर्ष अब तक आईपीओ के लिहाज से काफी अच्छा रहा है. साल के बाकी हिस्से में आईपीओ का प्रदर्शन सेकेंडरी मार्केट के प्रदर्शन पर भी निर्भर करेगा. प्राइमरी मार्केट को फेडरल रिजर्व के बॉन्ड परचेज में कटौती करने से कुछ मुश्किल हो सकती है. हालांकि, इकोनॉमिक रिकवरी में तेजी और नतीजों की घोषणा की शुरुआत से आईपीओ के लिए माहौल मजबूत हो सकता है.

ये भी पढ़ें- Paytm IPO: विदेशी निवेशकों से 20-22 अरब डॉलर के वैल्यूएशन पर मिल रही डिमांड, जानें कब लॉन्‍च होगा पब्किल ऑफर

अक्‍टूबर में इन कंपनियों के आने हैं आईपीओ
अक्‍टूबर 2021 में पॉलिसीबाजार का 6,017 करोड़ रुपये, नायका का 4,000 करोड़ रुपये, नॉर्दर्न आर्क कैपिटल का 1,800 करोड़ रुपये, फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक का 1,330 करोड़ रुपये, एमक्योर फार्मास्युटिकल्स का 4,500 करोड़ रुपये और मोबिक्विक का 1,900 करोड़ रुपये का आईपीओ आना है. इनके अलावा अक्‍टूबर में स्टार हेल्थ एंड अलाइड इंश्योरेंस और उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक का भी पब्लिक ऑफर आएगा. मौजूदा वित्‍त वर्ष में अभी तक 26 कंपनियों के पब्लिक ऑफर आए हैं और इनके जरिये 59,716 करोड़ रुपये जुटाए गए हैं.

Tags: Business news in hindi, Earn money, Earn money from home, IPO

[ad_2]
Source link

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button