India vs sri lanka 3rd t20 match 27 february ind vs sri lanka live score streaming 7 pm when where how to watch today match online live telecast and live cricket score on disney hotstar starsports

[ad_1]
नई दिल्ली. भारत और श्रीलंका (India vs Sri Lanka) के बीच रविवार को धर्मशाला में सीरीज का तीसरा और आखिरी टी20 मैच खेला जाएगा. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अगुआई वाली टीम इंडिया पहले ही सीरीज में 2-0 से बढ़त बनाए हुए है और अब उसकी नजर वेस्टइंडीज के बाद श्रीलंका पर क्लीन स्वीप करने की है. भारत ने पहला टी20 मैच में 62 रन से और दूसरा मैच 7 विकेट से जीता था. टीम ने घर पर लगातार 7वीं टी20 सीरीज जीती है.
हालांकि तीसरे टी20 मैच से पहले टीम इंडिया ईशान किशन (Ishan Kishan) को लेकर चिंता में है, क्योंकि दूसरे मैच के दौरान उनके सिर पर लाहिरू कुमार की बाउंसर लग गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया है. दूसरे मैच में श्रेयस अय्यर के बल्ले ने एक बार फिर गेंदबाजों की जमकर धुनाई की. वे 74 रन बनाकर नाबाद रहे.
भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 मैच किस समय शुरू होगा?
भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 मैच रविवार को भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे खेला जाएगा.
भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 मैच कहां होगा?
भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 मैच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा.
भारत और श्रीलंका के बीच तीसरे टी20 मैच का लाइव प्रसारण कहां देखें?
भारत और श्रीलंका के बीच तीसरे टी20 मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा.
भारत और श्रीलंका के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं?
भारत और श्रीलंका की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर देख सकते हैं. इसके साथ ही आप लाइव अपडेट्स के लिए हमारी वेबसाइट https://hindi.news18.com/cricket/ को फॉलो कर सकते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Source link


















