बिज़नेस

Money doubled in 19 stocks in 1 year and these 5 stocks turn multibaggers check list varpat

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

[ad_1]

नई दिल्ली. अगर आप शेयर बाजार में निवेश करते हैं तो आपके लिए यह काम की खबर हो सकती है. विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने साल 2021 में अब तक भारतीय शेयर बाजार (Stock market) में लगभग 66,024 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया है. वे इस कैलेंडर वर्ष के अब तक 10 में से 8 महीनों में शुद्ध खरीदारी कर रहे हैं. मनीकंट्रोल के विश्लेषण के मुताबिक, BSE 500 शेयरों पर लगभग 115 कंपनियां हैं, जहां FIIs ने 2021 की तीनों तिमाहियों में लगातार अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है. इसमें से 19 स्टॉक ऐसे हैं जिन्होंने निवेशकों के पैसे को दोगुना कर दिया है जबकि 5 स्टॉक्स मल्टीबैगर (Multubagger stocks) बन गए हैं.

ये मल्टीबैगर स्टॉक्स Balaji Amines, Adani Transmission, HEG, K.P.R. Mill और National Aluminium Company हैं जिसमें करीब 150 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली है. ये हैं 5 स्टाॅक्स-

1. Balaji Amines- ये स्टॉक 31 दिसंबर, 2020 को 925.45 रुपये के अपने स्तर से 20 अक्टूबर, 2021 तक 347 प्रतिशत बढ़कर 4136.50 रुपये हो गया. FIIs ने हर तिमाही में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई जिसमें मार्च तिमाही में 2.18%, जून तिमाही में 2.35% और सितंबर तिमाही 4.00% हिस्सेदारी बढ़ाई.

2. Adani Transmission- ये स्टॉक 31 दिसंबर, 2020 को 437.70 रुपये के अपने स्तर से 288 प्रतिशत बढ़कर 20 अक्टूबर, 2021 को 1697.85 रुपये हो गया. FIIs ने हर तिमाही में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई जिसमें मार्च तिमाही में 20.30%, जून तिमाही में 20.82% और सितंबर तिमाही में 21.05 हिस्सेदारी बढ़ाई.

ये भी पढ़ें- इस शेयर ने निवेशकों को दिया 1,200% का रिटर्न, 1 लाख बन गए 12 लाख रुपये, जानें आगे कैसी रहेगी चाल?

3. HEG- ये स्टॉक 31 दिसंबर, 2020 को 924.65 रुपये के अपने स्तर से 159 प्रतिशत बढ़कर 20 अक्टूबर, 2021 को 2390.40 रुपये हो गया है. FIIs ने हर तिमाही में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई जिसमें मार्च तिमाही में 9.43%, जून तिमाही में 11.27% और सितंबर तिमाही में 14.29% हिस्सेदारी बढ़ाई.

4. K.P.R. Mill- ये स्टॉक 31 दिसंबर, 2020 को अपने 174.78 रुपये के स्तर से 158 प्रतिशत बढ़कर 20 अक्टूबर, 2021 को 450.55 रुपये हो गया. FIIs ने हर तिमाही में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई जिसमें मार्च तिमाही में 2.15%, जून तिमाही में 2.65% और सितंबर तिमाही में 3.09% हिस्सेदारी बढ़ाई.

5. National Aluminium Company- ये स्टॉक 31 दिसंबर, 2020 तो 43.10 रुपये के अपने स्तर से 154 प्रतिशत बढ़कर 20 अक्टूबर, 2021 को 109.30 रुपये हो गया.FIIs ने हर तिमाही में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई जिसमें मार्च तिमाही में 8.38%, जून तिमाही में 8.64% और सितंबर तिमाही में 15.22% हिस्सेदारी बढ़ाई.

ये भी पढ़ें- Fixed Deposit: बैंक में FD कराने की सोच रहे हैं तो इन 4 बातों का जरूर रखें ध्यान, मिलेगा ज्यादा फायदा

ये हैं दमदार 19 शेयर्स
FIIs ने इन 19 शेयरों यानी कि Balaji Amines, Adanin transmission, HEG ltd, KPR Mills, national aluminium comapnies ltd, radico khaitan, century plyboards, solar industreis india ltd, sonata software, basf india ltd, ptc india, welspurn india, coforge, jk tyeres and industries, grindwell northon, bajaj finserve, tata steel, carborundam universal ltd में अपनी हिस्सेदारी लगातार बढ़ाई है और इन शेयरों ने 10 महीने से भी कम समय में 100 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न दिया है.

Tags: Business news in hindi, Multibagger stock, Multibagger stock 2021, Stock return, Stock tips

[ad_2]
Source link

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button