Uttar Pradesh Phase 5 Polls LIVE Updates 46 28 Percent voters turnout recorded till 3 pm nodark

[ad_1]
लखनऊ/ अयोध्या. यूपी विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election) के पांचवें चरण (Fifth Phase Polling) में दोपहर तीन बजे तक 46.28 फीसदी मतदान हो चुका है. वहीं, इस वक्त मतदान वाले जिलों में बूथों पर लंबी लंबी कतारें लगी हुई हैं. दोपहर तीन बजे तक चित्रकूट में सबसे अधिक 51.56 फीसदी मतदान हुआ है. वहीं, 12 विधानसभा सीटों वाले प्रयागराज में अभी तक 42.62 फीसदी वोट पड़े हैं, जो कि 12 जिलों में सबसे कम हैं.
बता दें कि इस चरण में 12 जिलों की 61 सीटों के लिए वोटिंग चल रही है. इस चरण में यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya), अमेठी के राजा डॉ. संजय सिंह और प्रतापगढ़ के बाहुबली रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया समेत 692 कैंडिडेट चुनाव मैदान में हैं. इस वक्त अमेठी, रायबरेली, सुल्तानपुर, श्रावस्ती, बहराइच, बाराबंकी, गोंडा, अयोध्या, प्रतापगढ़, कौशांबी, चित्रकूट और प्रयागराज में वोटिंग जारी है.

मैदान में हैं ये बड़े चेहरे
यूपी चुनाव के पांचवें चरण में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और बाहुबली रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के अलावा प्रतापगढ़ जिले में ही अपना दल (कमेरावादी) की अध्यक्ष कृष्णा पटेल समाजवादी गठबंधन के कैंडिडेट के रूप में बीजेपी को टक्कर दे रही हैं. यहीं की रामपुर खास विधानसभा में कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा ‘मोना’ भी मैदान में हैं. जबकि अमेठी की पूर्व रियासत के मुखिया संजय सिंह अमेठी सदर, तो योगी कैबिनेट के मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह प्रतापगढ़ की पट्टी विधानसभा, मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह (प्रयागराज पश्चिम), मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी (प्रयागराज दक्षिण), राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय (चित्रकूट विधानसभा सीट) और भाजपा सांसद ब्रज भूषण शरण सिंह के बेटे प्रतीक भूषण सिंह (गोंडा सदर) समेत कई दिग्गज मैदान में हैं.
यूपी चुनाव के पांचवें चरण की खासियत ये है कि इसमें राम के जन्मस्थान अयोध्या से लेकर उनके वनवास के दौरान वे जहां-जहां गए जैसे चित्रकूट, प्रयागराज उन सभी जगहों पर चुनाव होना है. भगवान राम बीजेपी की राजनीति का केन्द्र रहे हैं, इसलिए चुनावी रैलियों में भाजपा ने राम मंदिर के मुद्दे को अपनी उपलब्धियों के तौर पर गिनाया है. बहरहाल, पांचवें चरण की ये 61 सीटें बीजेपी के साथ सपा, बसपा और कांग्रेस के लिए काफी अहम हैं. दरअसल बीजेपी के सामने जहां पुरानी जीत कायम रखने की चुनौती है, तो वहीं सपा-बसपा को उससे आगे निकलने की चाह है. 2017 विधानसभा चुनाव में बीजेपी इस चरण की 61 में से 47 सीटें जीती थीं. जबकि सपा को पांच सीटें मिली थीं. वहीं, बसपा तीन सीटों सिमट गयी थी.
आपके शहर से (लखनऊ)
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Akhilesh yadav, CM Yogi Adityanath, Uttar Pradesh Assembly Elections, Uttar Pradesh Elections
Source link


















