बिज़नेस

Earn 2 lakh rupees per month start goat farming with low investment check how achs

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

[ad_1]

नई दिल्ली. बढ़ती महंगाई में नौकरी की फिक्स्ड सैलरी से आपका गुजारा नहीं हो रहा है. इसलिए आप एक्स्ट्रा इनकम (Extra income) चाहते हैं तो आप कम पैसों में अपना कारोबार शुरू (Start own Business) कर सकते हैं. आज हम आपको एक सुपरहिट बिजनेस (Superhit business idea) के बारे में बताने जा रहे हैं. इस बिजनेस से आप हर महीने 2 लाख रुपये तक कमा सकते हैं. हम बात कर रहे हैं बकरी पालन (Goat farming business) के व्यवसाय के बारे में… बकरी पालन व्यवसाय बहुत ही लाभदायक कारोबार (Profitable business) है और भारत में लोग बकरी पालन (goat rearing) के कारोबार से मोटी रकम कमा (Earn money) रहे हैं.

इस बिजनेस को आप घर से शुरू कर सकते हैं. मौजूदा समय में इसे एक कॉमर्शियल बिजनेस माना जाता है, जो किसी देश की अर्थव्यवस्था और पोषण में बहुत योगदान देता है. बकरी फार्म (Goat Farm) ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. बकरी पालन से दूध, खाद समेत कई फायदे लिए जा सकते हैं.

सरकार कितनी देगी सब्सिडी?
इस कारोबार को शुरू करना बेहद आसान है. इसे आप सरकारी मदद से शुरू कर सकते हैं. दरअसल, ग्रामीण क्षेत्र में पशुपालन को बढ़ावा देने व स्वरोजगार अपनाने के लिए हरियाणा सरकार पशुपालकों को 90 फीसदी तक सब्सिडी दे रही है. वहीं, अन्य राज्य सरकारें भी सब्सिडी देती हैं. भारत सरकार पशुपालन पर 35 फीसदी तक सब्सिडी देती है. अगर आपके पास बकरी पालन शुरू करने के लिए पैसे नहीं हैं तो भी आप बैंकों से लोन ले सकते हैं. नाबार्ड (NABARD) आपको बकरी पालन के लिए लोन देने के लिए उपलब्ध है.

ये भी पढ़ें – GO First ने पेश किया जबरदस्त ऑफर! फुली वैक्सीनेटेड यात्रियों को हवाई किराये में मिलेगी तगड़ी छूट

जानें कितना आएगा खर्च?
इसे शुरू करने के लिए आपके पास स्थान, चारा, ताजा पानी, आवश्यक श्रम की संख्या, पशु चिकित्सा सहायता, बाजार क्षमता और निर्यात क्षमता का के बारे में जानकारी होनी चाहिए. बता दें कि बकरी के दूध से लेकर मांस तक में मोटी कमाई है. बता दें कि बकरी के दूध का मार्केट में काफी डिमांड है. वहीं, इसका मांस सबसे अच्छे मांस में से एक है जिसकी घरेलू मांग बहुत अधिक है. यह कोई नया व्यवसाय नहीं है और यह प्रक्रिया प्राचीन काल से चली आ रही है.

ये भी पढ़ें – जनधन खाताधारकों के लिए खुशखबरी: अब बिना बैलेंस उठा सकते है 10 हजार रुपये का फायदा, जानें कैसे

कितनी होगी कमाई?
बकरी पालन परियोजना काफी मुनाफे वाला कारोबार है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, 18 फीमेल बकरी पर औसतन 2,16, 000 रुपये की कमाई हो सकती है. वहीं, मेल वर्जन से औसतन 1,98,000 रुपये की कमाई हो सकती है.

Tags: Business ideas, Business news in hindi, Earn money, Goat market

[ad_2]
Source link

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button