राजस्थान सरकार द्वारा पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा करने से शिक्षकों में दौड़ी खुशी की लहर

नगीना – ऑल टीचर्स एम्पलाइज वेलफेयर एसोसियन अटेवा के पदाधिकारियो ने राजस्थान सरकार द्वारा बजट सत्र 2022 पर पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा किए जाने से शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी एवं एक दूसरे को मिठाई खिलाकर पुरानी पेंशन बहाली का स्वागत किया।
हिंदू इंटर कॉलेज नगीना के सभागार में आयोजित बैठक में जिला अध्यक्ष अटेवा गर्वित चौधरी ने कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु समस्त अटेवा एवं NMOPS की कार्यकारिणी सभी प्रदेश के पदाधिकारियों की कुशल रणनीति और सभी के अथक प्रयासों संघर्षों की वजह से आज भारत में नई शुरुआत हुई है।
एक समय था जब हम सब का मनोबल गिराया जाता था। लेकिन युवाओं के जुनून और संघर्ष के कारण हम इस मुकाम तक पहुंचे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु ने जिस तरह से नेतृत्व किया। इस मुद्दे को चुना ईमानदारी से लड़ा वह काबिले तारीफ है। अभी यह कारवां और आगे जाना है उत्तर प्रदेश सहित भारत के सभी राज्यों में इसे बहाल होना है पुरानी पेंशन बहाल होकर रहेगी।सुनील कुमार ने कहा कि जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं होगी हमारा आंदोलन चलता रहेगा।
इस अवसर पर ध्यानसिंह प्रवक्ता, रनवीर सिंह प्रवक्ता, धीरेंद्र कुमार तिवारी, राधेश्याम, धीरज कुमार सिंह, सुनील कुमार, जितेंद्र कुमार राणा, राजेंद्र प्रसाद सिंह, राजेंद्र सिंह, अरुण कुमार, प्रेम शंकर, शेषनाथ, पवन कुमार, आदर्श कुमार कटियार, यशवीर सिंह प्रधानाचार्य, भानु प्रकाश सिंह ,धर्मपाल सिंह, दीपक कुमार मिश्रा, अमित सिंह, कुसुम लता, धर्मवीर सिंह, उमेश राजपूत ब्लॉक अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ कोतवाली, कुलदीप कुमार कृष्ण कुमार पांडे, महेंद्र प्रताप सिंह, सुनील कुमार, सतेंद्र कुमार व समस्त स्टाफ हिंदू इंटर कॉलेज नगीना, रविंद्र कुमार, कुंवर पाल सिंह आदि ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त की।
विकास अग्रवाल की रिपोर्ट


















