खबरों की खबरउत्तरप्रदेश
पुलिस कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया
उत्तरप्रदेश। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर के निर्देशन में यातायात निरीक्षक हमीरपुर द्वारा जिला अस्पताल हमीरपुर की टीम के साथ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत आज दिनाँक 07/02/2021 को वाहन चालकों/परिचालकों/यातायात पुलिस कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। आमजन को स्वास्थ्य व यातायात नियमों के संबंध में जागरुक किया गया। इस अवसर पर जिला चिकित्सालय हमीरपुर की टीम व यातायात पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।


















