
AIRA NEWS NETWORK – विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) और शीतल ठाकुर (Sheetal Thakur) ने शनिवार को अपनी वेडिंग सेरेमनी (Vikrant Massey Wedding) की तस्वीरें शेयर की और अब न्यूली वेड कपल ने रविवार को अपनी हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें दोनों अपने प्री-वेडिंग फंक्शन्स को एंजॉय करते नजर आ रहे हैं.
विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) और शीतल ठाकुर (Sheetal Thakur) ने शुक्रवार, 18 फरवरी को अपने परिवार और करीबियों की मौजूदगी में सात फेरे लिए और एक दूसरे के साथ जन्म भर के रिश्ते में बंध गए. इस जोड़े ने शनिवार को अपनी वेडिंग सेरेमनी (Vikrant Massey Wedding) की तस्वीरें शेयर की और अब न्यूली वेड कपल ने रविवार को अपनी हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें दोनों अपने प्री-वेडिंग फंक्शन्स को एंजॉय करते नजर आ रहे हैं.
विक्रांत नेहरू जैकेट और कुर्ता-पायजामा में अपने खास दिन को एंजॉय करते दिखाई दिए. इसके बाद विक्रांत को सिर्फ अपनी गंजी और धोती पहने देखे गए और उनका पूरा चेहरा हल्दी से रंगा था.






