बेवर – शनिवार को शाम साढ़े तीन बजे के लगभग बसपा प्रत्याशी अशोक चौहान ने पुलिस को सूचना दी कि कुछ भाजपा कार्यकर्ता थाना क्षेत्र के गांव मलिक पुर में मतदाताओं को लुभाने के लिए गांव में शराब बांट रहे हैं।
सूचना पर उप निरीक्षक रिंकेश शर्मा चौकी प्रभारी नबीगंज गांव मलिक पुर पहुंचे। उपनिरीक्षक ने बताया कि गांव में काफी लोग एकत्रित थे। पुलिस को बताया कि अन्नू सिंह बैंस और कौशलेंद्र सिंह एक बुलैरो में शराब लेकर जारहे थे। बुलैऱो को गांव वालों ने पकड़ लिया है। बुलैरो पर सवार लोगों के विरोध करने पर शराब के पौआ नीचे लिखे पड़े हैं।
आरोपित बुलैरो भगा देंगे है। उपनिरीक्षक द्वारा आरोपित व बुलैरो बरामद करने का प्रयास किया गया लेकिन कोई पता नहीं चल सका है। गांव के लोगों ने वीडियो दिया है जोकि सोशल मीडिया पर भी वाइरल भोरहा है। जिसमें बुलैरो संख्या एच आर 26ईजी 6978 दिखाई दे रही है। गाड़ी के नीचे शराब के पौधा बिखरे दिखाई दे रहे हैं। उप निरीक्षक रिंकेश शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बुलैरो पकड़ने का प्रयास शुरू कर दिया है।


















