चमोली-उत्तराखण्ड
Trending

IOC session 2023: 40 साल बाद भारत को मिली ओलंपिक समिति सत्र की मेजबानी

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

मुंबई: अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति की 140वीं बैठक का आयोजन मुंबई में होगा। शनिवार के दिन बीजिंग में हुई ओलंपिक समिति की 139वीं बैठक के दौरान भारत ने अगली बैठक की मेजबानी का अधिकार हासिल कर किया। इस दौरान किसी भी देश ने भारत का विरोध नहीं किया। अब 2023 में भारत दूसरी बार ओलंपिक समिति की बैठक की मेजबानी करेगा, जबकि मुंबई में पहली बार यह बैठक होगी। इससे पहले 1983 में दिल्ली में इस बैठक का आयोजन हुआ था। भारत को इस बैठक की मेजबानी मिलने पर टेनिस स्टार लिएंडर पेस, नीता अंबानी और अनुराग ठाकुर जैसे दिग्गजों ने खुशी जताई है।

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति की 139वीं बैठक में भारत की तरफ से अभिनव बिंद्रा, नरिंदर बात्रा और नीता अंबानी शामिल हुई थीं। अभिनव भारत के पहले खिलाड़ी हैं, जिन्होंने ओलंपिक में एकल प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। वहीं बात्रा भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं, जबकि नीता अंबानी भारतीय ओलंपिक समिति की सदस्य हैं। बैठक में भारत के खेल और युवा मंत्री अनुराग ठाकुर भी शामिल हुए थे। ओलंपिक समिति की बैठक का आयोजन 2023 की गर्मियों में मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में होगा।

IOC की सालाना बैठक में सभी सदस्य शामिल होते हैं। यह अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति की सबसे बड़ी बैठक होती है और इसमें लिए जाने वाले निर्णय सर्वमान्य होते हैं। आमतौर पर आईओसी की बैठक साल में एक बार आयोजित होती है, जबकि जरूरत पड़ने पर समिति का अध्यक्ष कम से कम एक तिहाई सदस्यों को लिखित निमंत्रण देकर बैठक बुला सकता है।

लिएंडर पेस ने नीता अंबानी को दी शुभकामनाएं:

IOC की बैठक की मेजबानी मिलने पर भारतीय टेनिस स्टार पेस ने खुशी जताते हुए लिखा “मुंबई को 2023 में IOC की बैठक की मेजबानी मिलने पर बहुत उत्साहित हूं। भारत की ओलंपिक यात्रा का हिस्सा बनना गर्व की बात रही है और यह निश्चित रूप से बड़ा अवसर है। IOC की सदस्य नीता अंबानी को इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई।”

नीता अंबानी ने जताई खुशी:

भारत को ओलंपिक समिति की बैठक की मेजबानी मिलने पर नीता अंबानी ने कहा “40 साल बाद भारत में ओलंपिक अभियान की वापसी हुई है। ओलंपिक समिति की बैठक की मेजबानी देने के लिए मैं अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति की आभारी हूं। भारत की ओलंपिक से जुड़ी उम्मीदों के लिए यह बहुत अहम है। इससे भारत में खेलों का नया दौर शुरू होगा। खेल हमेशा से दुनियाभर में उम्मीद और प्रेरणा का स्त्रोत रहे हैं। हम दुनिया के सबसे युवा देशों में से एक हैं। और आज मैं भारत के युवाओं के ओलंपिक से जुड़े अनुभव को लेकर उत्साहित हूं। हमारा सपना है कि यह साझेदारी और भविष्य में और बेहतर हो और आने वाले समय में भारत ओलंपिक खेलों की मेजबानी कर सके।”

अनुराग ठाकुर बोले ऐतिहासिक क्षण:

अनुराग ठाकुर ने कहा कि 2023 में ओलंपिक समिति की बैठक भारत में हो रही है। भारत के लिए यह ऐतिहासिक क्षण है। पिछले कुछ सालों में भारतीय खेल ने बड़ी छलांग लगाई है। ऐसे महत्वपूर्ण समय पर भारत के प्रतिनिधि मंडल का हिस्सा होने पर उत्साहित और गर्वान्वित हूं।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button