
चमोली – आज उस समय लोग सहम गए जब उन्हें एहसास हुआ के धरती हिल रही है चमोली में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। बात दे की आज 17 फरवरी बृहस्पतिवार के दिन दोपहर लगभग 2:24 मिनट पर जनपद चमोली में भूकंप के झटके महसूस किया गया है, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.3 मापी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार चमोली में दोपहर 2 बजकर 24 मिनट पर भूकंप का एक हल्का झटका सा महसूस किया गया। भूकंप का केंद्र जमीन से 5 किलोमीटर की गहराई में था। फिलहाल कहीं भी भूकंप से जान-माल के नुकसान की कोई कोई भी जान माल का नुकसान नहीं हुआ है परंतु लोगों में एक दहशत और डर है क्योंकि भूकम ने पहले भी कई दफे कई क्षेत्रों में तबाही मचाई है
राजेश सिंघल की रिपोर्ट


















