नहटौर – नगर पालिका चेयरपर्सन फिरोजा खातून एंव उनके पुत्र राजा अंसारी ने लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लेते हुए एचएमआई इण्टर काॅलेज में बनाए गए मतदान केन्द्र पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होने मतदाताओं से आहवान किया कि मतदान हमारा अधिकार है इससे हम अपनी मर्जी की सरकार चुन सकते हैं। मालूम हो कि चेयरपर्सन फिरोजा खातून व उनके पुत्र राजा अंसारी ने नगर पालिका की तरफ से पोलिंग बूथों के बाहर विशेष सफाई व्यवस्था कराने के साथ चूना आदि डलवाया और कीटनाशक का छिड़काव भी कराया था। सभी ने उनके इस कार्य की सराहना की है।
नासिर मंसूरी की खास रिपोर्ट


















