खबरों की खबर

इमरान उर्फ सनी अख़्तर ने डेढ़ दर्जन सभासदो व हज़ारो समर्थको के साथ मूलचन्द चौहान को दिया समर्थन

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

ठा. मूलचन्द चौहान के प्रचार में चार चांद साबित हुआ इमरान अख़्तर का समर्थन
नगर व क्षेत्र में इमरान अख़्तर जमकर कर रहे हैं बसपा का प्रचार
स्योहारा।सपा की बेवफाई के बाद बसपाई बने ठा. मूलचन्द चौहान ने हाथी पर सवार होकर धामपुर विधानसभा से चुनाव का बिगुल बजाया तो उनके विपक्षियो ने उनकी छवि धूमिल करने के षड्यंत्र भी शुरू कर दिए और उनके चुनाव को भी कमजोर करने का काम शुरू कर दिया गयाi,पर इसी बीच मौजूदा चेयरमैन हाजी अख़्तर जलील,व उनके युवा नेता पुत्र इमरान उर्फ सनी अख़्तर ने अपने साथ डेढ़ दर्जन सभासदो व हज़ारो समर्थको के साथ मूलचन्द चौहान को जैसे ही अपना समर्थन दिया तो वेसे ही मूलचन्द चौहान के चुनाव में चार चांद लग गए और एक बड़ा गुट जिसमे सपा के पुराने व कद्दावर नेता केसर महताब,रजत रस्तोगी,फैसल हिलाल,बब्बू.पम्मी यादव आदि भी मूलचन्द चौहान के पक्ष में चुनावी मैदान में उतरे गए ,जिसके बाद अब एक बड़ा काफिला इमरान अख़्तर की अगुवाई में गली गली गांव,गांव घूमकर न सिर्फ मूलचन्द चौहान का प्रचार कर रहे हैं बल्कि उनकी जीत की राह को आसान बना रहे हैं।
एक प्रेस वार्ता के दौरान इमरान अख़्तर ने कहा कि ठा. मूलचन्द चौहान ने सिर्फ एक उम्मीदवार बल्कि क्षेत्र के विकास पुरुष के रूप में जाने जाते हैं.उन्होंने आगे कहा कि जब मूलचन्द जी क्षेत्र के जनप्रतिनिधि थे तो उन्होंने जनता के बीच जा जाकर उनकी समस्याओं का निदान सम्बंधित अधिकारी को मोके पर ही बुलवाकर कराया और रिश्वतखोरी पर लगाम कसने का काम किया था,और आज फिर उसी ऊर्जा और विकास की मंशा के साथ मूलचन्द चौहान हम सबके बीच हैं तो अब हम सबको पुनः धर्म जाती व दल व पार्टी से ऊपर उठकर अपने जाने पहचाने के आज़माए हुए ठाकुर मूलचन्द चौहान को दोबारा क्षेत्र का विधायक बनाकर क्षेत्र के विकास में भागीदार बनना चाहिए।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button