विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आबकारी विभाग ने शराब की दुकानों व गोदामों पर चलाया चेकिंग अभियान

मुज़फ्फरनगर – विधानसभा निर्वाचन-2022 के दृष्टिगत रखते हुए मुज़फ्फरनगर में पुलिस व आबकारी विभाग की टीम के द्वारा संयुक्त टीम बनाकर शराब की दुकानों पर अभियान चलाया गया, उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आबकारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह व थाना सिविल लाइन प्रभारी बिजेंद्र सिंह रावत ने अवैध शराब बिक्री एवं निर्माण के विरुद्ध विशेष चैकिंग अभियान चलाया और शराब की दुकानों पर पहुंचकर गम्भीरता पूर्वक जांच की तथा सेल्समैनो को चेताया कि कोई भी अवैध शराब बेचने व अगर कोई सन्दिग्ध अवैध शराब का काम करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएंगी।तथा वही जनपदीय पुलिस द्वारा अपने-अपने थानाक्षेत्रों में पड़ने वाले देशी/अंग्रेजी शराब के ठेकों व गोदाम में पहुंचकर शराब के ठेकों के लाइसेंस, स्टॉक रजिस्टर, शराब की बोतलें पर लगे बार कोड को स्कैन करके चेक किया जा रहा है।

सभी विक्रेताओं को सख्त हिदायत दी जा रही है कि लाईसेंस में दी गयी शर्तों के अनुरूप ही शराब की बिक्री की जाये तथा निर्धारित मात्रा से अधिक शराब न बेची जाए, यदि कोई व्यक्ति शराब की मानकता से अधिक मांग करता है तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस व आबकारी विभाग को दें अगर कोई व्यक्ति शराब पीकर उत्पात मचाता है तो उसकी सूचना भी तत्काल दें


















