
AIRA NEWS NETWORK – देहरादून के वसंत विहार स्थित इंद्रानगर में एक बिल्ली का बच्चा पेड़ पर चढ़ गया था और उतर नहीं पा रहा था। जिस पर क्षेत्रीय नागरिकों की नजर पड़ी तो उन्होंने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी। सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचे थाना वसंत विहार और फायर सर्विस के जवानों ने इस बेजुबान बच्चे को पेड़ से उतारने की कोशिश की, लेकिन ऊंचाई अधिक होने की वजह से वे नाकाम रहे।
इसके बाद उन्होंने नगर निगम से स्पेशल क्रेन मंगवाई और उसकी मदद से रेस्क्यू शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद बिल्ली के बच्चे को सकुशल रेस्क्यू कर लिया गया। लोगों ने पुलिसकर्मियों के इस काम की खूब प्रशंसा की वही आम जनमानस का कहना है देहरादून पुलिस आम जनमानस के संस्था पशु पक्षी का भी विशेष ध्यान रखती है


















