पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में नहटौर पुलिस ने किया हत्याकांड का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

AIRA NEWS NETWORK – बिजनौर पुलिस व स्वाट टीम ने लूट के इरादे से 4 दिन पूर्व हलदौर रोड पर की गई अधेड़ ट्रक चालक की हत्या का खुलासा कर दिया है। जिसमें 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है एवं लूटी गई रकम लूटा गया ट्रक घटना में प्रयुक्त दो ट्रक व डस्टर कार को पुलिस ने बरामद कर लिया है और सभी आरोपियों को पुलिस ने जेल भेजने की कवायद शुरू कर दी है।
जनपद बिजनौर के नहटौर थाना क्षेत्र में हलदौर मार्ग पर गांव बेगराजपुर के पास एक अधेड़ व्यक्ति का 4 दिन पूर्व झाड़ियों में शव पड़ा मिला था ।जिसमें पुलिस ने उसकी शिनाख्त की तो शिनाख्त नहीं हो पाई थी बाद में पुलिस ने व्यक्ति के शव का फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल करते हुए शिनाख्त की अपील की थी। वहीं मृतक के पुत्र ने नहटौर थाने पहुंचकर शव की शिनाख्त की थी मृतक नारायण सिंह चंडीगढ़ पंजाब निवासी ट्रक चालक ट्रक लेकर चंडीगढ़ से निकला था तभी से कुछ बदमाश उसके लूट के इरादे से पीछे लग गए
बिजनौर में योजनाबद्ध तरीके से सभी बदमाशों ने उसको शराब का सेवन करा कर हत्या कर दी और शव झाड़ियों में फेंक कर फरार हो गए ट्रक में लाखों रुपए का माल स्क्रैप व 40 हजार की नकदी लूट कर फरार हो गए थे जिसमें बिजनौर स्वाट टीम व स्थानीय पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जिनमें दो अभियुक्त अफजलगढ़ थाना क्षेत्र बिजनौर के बताए जा रहे हैं।जबकि अन्य सभी अभियुक्त गैर जनपद के हैं फिलहाल एसपी डॉ धर्मवीर सिंह ने प्रेस वार्ता कर घटना का खुलासा करते हुए आरोपियों को जेल भेज दिया है।पुलिस अधीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह ने हत्याकांड का खुलासा करने पर पुलिस टीम को 25000₹ इनाम दिया है।
राजेश सिंघल की रिपोर्ट


















