उत्तरप्रदेश
Trending

जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने किया कोविड हॉस्पिटल का निरीक्षण

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

AIRA NEWS NETWORK – जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा आज पूर्वान्ह 11ः30 बजे स्थानीय जिला अस्पताल में स्थापित 100 बेड से अधिक सुविधा वाले कोविड हॉस्पिटल का विस्तृत निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 विजय कुमार गोयल, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 , उप जिलाधिकारी सदर विक्रमादित्य सिंह के अलावा अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

जिलाधिकारी श्री मिश्रा द्वारा निरीक्षण के दौरान अस्पताल में वेन्टिलेटर, ऑक्सीजन की सप्लाई आदि का बारीकी के साथ मुआयना किया गया और उपलब्ध स्टाफ से वेन्टिलेटर संचालन की जानकारी प्राप्त की तथा निरीक्षण के दौरान सभी बेडों पर आक्सीजन की सप्लाई लाईन सुचारू पाई गई। उन्होेंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को कड़े निर्देश दिए कि अस्पताल में कार्यरत चिकित्सक एवं स्टॉफ के लिए डबल मास्क पहनना सुनिश्चित कराएं तथा कोविड से बचाव के लिए निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन भी कराएं, ताकि कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रहें। उन्होंने निर्देश दिए कि कोविड अस्पताल में समय समय पर प्रत्येक बेड ऑक्सीजन की सुगम सप्लााई के लिए चैकिंग कराते रहें ताकि समय पर किसी भी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न न होने पाए।

तदुपरांत उन्होंने अस्पताल प्रांगण में नवनिर्मित सखी वन स्टॉप सेन्टर का भी निरीक्षण किया, जिसके दौरान दीवारों एवं छत में सीलन पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यदायी संस्था आर ई एस का जवाब तलब करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भवन की छत एवं दीवारों में पानी का पाया जाना इस बात को प्रमाणित करने के लिए काफी है कि निर्माण कार्य में मानक के अनुरूप सामाग्री का प्रयोग नहीं किया गया है। उन्होंने मुख्य चिकित्साधीक्षक को निर्देश दिए कि वह स्वयं भी निर्माण कार्य और उसमें प्रयोग होने वाली समाग्री का मुआयना करते रहें और कमी पाए जाने पर संज्ञानित करना सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर उन्होंने उप जिलाधिकारी सदर को निर्देश दिए कि जिले के सभी चीनी मिलों, कारखानों, फैक्ट्रियों, क्रेशर्स, ईंट भटटों, मण्डी समितियों, आढ़तियों आदि से उनके संस्थान में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों के शत प्रतिशत टीकाकरण कार्य का प्रमाण पत्र प्राप्त करना सुनिश्चित करें ताकि कोरोना के बढ़ते संक्रमण पर समुचित नियंत्रण स्थापित हो सके ताकि आमजन अपने स्वास्थ्य को लेकर जागरूक हो सके

राजेश सिंघल की रिपोर्ट

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button