ब्रेकिंग न्यूज़
Trending

जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने प्राचार्यों को शाल ओढ़ाकर एवं प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

AIRA NEWS NETWORK – इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि कोविड टीकाकरण के अलावा कोरोना संक्रमण से बचाव एवं सुरक्षा के लिए कोई अन्य विकल्प नहीं है, इसलिए सभी प्नाचार्य अपने अपने कॉलेज में 15 से 18 वर्ष की आयु तक के शत-प्रतिशत बच्चों का टीकाकरण कराना सुनिश्चित करें, ताकि कोई भी बच्चा इस घातक संक्रमण की चपेट में ना आने पाए।

जिलाधिकारी श्री मिश्रा द्वारा इस अवसर पर एम डी एस इंटर कॉलेज नजीबाबाद के प्रधानाचार्य अनुपम महेश्वरी, कासमिया इंटर कॉलेज नजीबाबाद के नफीस उल हसन, रामगोपाल चंद्रा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज धामपुर के ऋषि पाल सिंह, राजकीय वीवीएम इंटर कॉलेज कुंडीपुरा के सीएम नारायणा, राजकीय हाईस्कूल शाह अलीपुर निश्चल के शर्त कुमार तथा राजकीय स्कूल मुनव्वर सैद के डॉक्टर निशांत कुमार यादव को जिलाधिकारी द्वारा अपने स्कूलों में सर्वाधिक शत प्रतिशत कोविड वैक्सीनेशन कराने का प्रशंसनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने पर शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

उन्होंने सभी प्राचार्य को निर्देशित किया कि अपने-अपने विद्यालयों के 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग तक के शत-प्रतिशत बच्चों का टीकाकरण करा कर उसका प्रमाण पत्र उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी बताया कि कॉमेडी वैक्सीनेशन में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वालों को उनकी ओर से सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार तथा शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी एवं प्राचार्यगण का उपस्थित थे।

राजेश सिंघल की रिपोर्ट

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button