
AIRA NEWS NETWORK – शक्ति तभी मायने रखती है जब उस शक्ति का उपयोग जरूरतमंद लोगों की सेवा में किया जाये, यमकेश्वर विधानसभा की सर्वाधिक लोकप्रिय नेता श्रीमती रेनूबिष्ट जिन्होंने हमेशा #यमकेश्वर विधानसभा के लोगों को उनका अधिकार दिलाने के लिये संघर्ष किया है, और उनके प्रयास हमेशा सफल भी रहे हैं, शायद यही कारण है कि यमकेश्वर विधानसभा के एक-एक कोने में उनका व्यक्तिगत जनाधार है, यमकेश्वर की बेटी जो यमकेश्वर विधानसभा की #स्थानीय नेता है जो यमकेश्वर विधानसभा के एक-एक घर को जानती है, हमेशा यमकेश्वर की जनता के साथ खड़ी रहती हैं आज हमारा भी कर्तव्य बनता है कि उनके इस संघर्ष में हम उनका साथ दें
भाईयों-बहनों यह विधानसभा चुनाव सिर्फ एक चुनाव नही बल्कि एक अवसर है जिसमें हमें अपना जनप्रतिनिधि चुनना है, एक ऐसा जनप्रतिनिधि जो विधानसभा में यमकेश्वर की जनता की बुलंद आवाज बन सके, जो हमारे युवा भाईयों-बहनों को रोजगार के अवसर दिलाने में सहायता कर सके, जो हमारे बुजुर्गों का दर्द समझती हो, जो पहाड़ की महिलाओं की कठिनाई को जानती हो, जो नन्हे-मुन्ने बच्चों के भविष्य को सवार सके, जो क्षेत्र में स्वास्थ्य शिक्षा पर्यटन रोजगार जैसी सम्भावनाओं को बढ़ावा दे सके
भाईयों-बहनों यमकेश्वर की बेटी रेनू बिष्ट ने यह कार्य करके दिखाये हैं, और इसीलिए यमकेश्वर की जनता ने भी हमेशा उनका सम्मान किया है, उनका व्यक्तिगत जनाधार यमकेश्वर के किसी भी नेता से कई गुना अधिक है, हर चुनाव में जो बढ़ता ही गया है, यह एक रिश्ता है यमकेश्वर की बेटी का अपने भाईयों-बहनों के साथ जिसे तोड़ने का प्रयास हमेशा किया गया किंतु यह हमेशा बढ़ता ही गया
यमकेश्वर विधानसभा के मेरे भाईयों-बहनों आज यमकेश्वर की बेटी रेनू बिष्ट को आप सभी के साथ की बहुत जरूरत है जिससे उनके इस संघर्ष में जो अपनी यमकेश्वर विधानसभा के लिये है, उस संघर्ष को बल मिल सके, और मुझे पूरा विश्वास है कि यमकेश्वर विधानसभा के विकास के लिए आप सभी कि सहयोग उन्हें अवश्य मिलेगा
राजेश सिंघल की रिपोर्ट


















