
मुज़फ्फरनगर – शासनादेश के चलते उप जिलाधिकारी बुढ़ाना अरुण कुमार , क्षेत्राधिकारी बुढाना विनय गौतम और आबकारी निरीक्षक शैलेश कुमार ने बुढ़ाना में शराब की सरकारी चारो दुकानों और बाएं वाला रोड पर भी चेकिंग की गई, पुलिस के साथ बड़ौत रोड स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों और लाइसेंसधारी से शराब की दाम और स्टॉक के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान काउंटर पर शराब की मूल्य सूची पूर्ण मिली। साथ ही शिकायत के लिए जिला आबकारी अधिकारी का नंबर भी चस्पा मिला। लाइसेंस धारक को व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं वही आबकारी विभाग ने कहा ओवर रेटिंग एक ही सूचना मिलती है और कोई शिकायत अगर हमारे पास आती है तो उसके ऊपर सख्त कार्रवाई की जाएगी इसलिए कोई भी दुकानदार ऐसा कार्य ना करें
राजेश सिंघल की रिपोर्ट


















