
धामपुर – निंदरू पुलिस चौकी प्रभारी दिनेश कुमार छत्री का कहना है, कि पुलिस और पब्लिक एक दूसरे की पूरक है और दोनो एक दूसरे के बगैर अधूरे हैं! दिनेश कुमार छत्री ने कहा कि वो अपनी ड्यूटी ईमानदारी से निभाने की आदत और साहस रखते हैं! और वो कहीं भी कितने दिन पोस्टिंग पर रहे उन्होंने ईमानदारी और साहस से अपने फ़र्ज़ और ड्यूटी को अंजाम दिया है और यही वजह है कि जहां पर उनकी पोस्टिंग रही वहां की जनता उन्हें उनके रिटायरमेंट के बाद याद रखते हैं
दिनेश कुमार छत्री ने कहा कि वो क़ानून का सम्मान करने वालों का सम्मान करते हैं! और जो क़ानून तोड़ते हैं, उनके लिए उनके दिल में कोई रियायत नहीं है दिनेश कुमार छत्री ने कहा कि पुलिस जनता की सेवा चोबीस घंटे करती है! लिहाज़ा जनता को भी पुलिस को मान सम्मान और उनका खयाल रखना चाहिए और कोई ऐसा काम नही करना चाहिए, जो क़ानून के विरुद्ध हो दिनेश कुमार छत्री ने अपने हल्के की जनता से कहा कि क्योंकि वो अपनी जनता की सेवा में विश्वास रखते है! और उनकी जनता दुखी ना रहे उनके दरवाज़े चौबीसों घण्टे उनके लिए खुले हैं, और वो उनसे कभी भी संपर्क कर अपनी समस्याओं के निदान के लिए संपर्क कर सकते हैं
सरफराज अहमद की रिपोर्ट


















