देश की रक्षा करते हुए शहीद हुआ देवभूमि का लाल

AIRA NEWS NETWORK – उत्तराखंड देवभूमि उत्तराखंड के लोग अभी हाल ही के दिया जख्म से उबरे भी नहीं थे साल का अंतिम दिन भी एक जखम और दे गया उत्तराखंड के देहरादूनसे दुखद खबर , । साल का अंतिम दिन उत्तराखंड के लिए दुखद खबर लेकर सामने आया है नागालैंड में अपना फर्ज निभाते हुए अनारवाला देहरादून निवासी गोरखा राइफल के हवलदार प्रदीप थापा शहीद हो गए हैं।जानकारी के मुताबिक अनारवाला निवासी 1/3 गोरखा राइफल्स में तैनात हवलदार प्रदीप थापा शुक्रवार की सुबह ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए। वह वर्तमान में नगालैंड में तैनात थे।देर शाम शहादत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
जिसके बाद उनके आवास में शोक संवेदनाएं व्यक्त करने वालों का जमावड़ा लग गया। वह अपने पीछे पत्नी, दो बेटियां व एक बेटा छोड़ गए। प्रदीप थापा कुछ महीने पहले ही छुट्टी पर घर आए हुए थे। और अब उनकी शहादत से उनके परिवार कोहराम मच गया हैंआईरा इंटरनेशनल रिपोर्टर एसोसिएशन परिवार उनकी शहादत को कोटि-कोटि नमन करता हैईश्वर से प्रार्थना करता है कि उनके घर वालों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें
राजेश सिंघल की रिपोर्ट


















