उत्तरप्रदेश
Trending

मुजफ्फरनगर कोतवाली पुलिस टीम ने किया लूट करने वाले अपराधियों का खुलासा

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

AIRA NEWS NETWORK – मुजफ्फरनगर में अपराध उन्मूलन अभियान को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव के द्वारा नित् नित् प्रयास किए जाते रहे हैं अच्छी बात यह भी है कि जनपद पुलिस ने कप्तान के भरोसे को कायम रखते हुए खरा उतरने का पूरा प्रयास किया है।

अगर शहर कोतवाली प्रभारी आनंद देव मिश्र की बात करें तो यहां पर उनके कुशल नेतृत्व में वहलना चौकी प्रभारी संजय कुमार आर्ये व उनकी टीम ने अच्छे कामों को अंजाम देकर पुलिस के इकबाल को मजबूत किया हुआ है। वहलना चौकी प्रभारी संजय कुमार आर्ये बड़ी तल्लीनता तत्परता के साथ लुटेरे व बदमाशों को सबक सिखाने में कोई कसर बाकी नही छोड़ रहें हैं तथा शातिर अपराधियों को उनके किये गए अपराध पर जेल भेज रहें हैं।आज भी लूट की घटना को खोलकर शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर उनसे लूट का माल व अवैध असलाह भी बरामद किया हैं।

गत दिनांक 2/12/21 को अहसान पुत्र शरीफ निवासी बघरा थाना तितावी मुज़फ्फरनगर से अर्टिका कार सवार बदमाशो के द्वारा वहलना चौक शामली बाईपास पर लिफ्ट देकर ₹50000 वह मोबाइल फोन लूटने के संबंध में थाना कोतवाली मुजफ्फरनगर पर मुकदमा लिखवाया था जिस पर शहर कोतवाल आनंद एवं इसने एक टीम गठित कर वहलना चौकी प्रभारी संजय कुमार आर्य व हैड कॉस्टेबल अजीत कुमार,हेड कॉस्टेबल संजय कुमार, कॉस्टेबल रमेश कुमार, कॉस्टेबल अरविंद कुमार।

कॉस्टेबल अरुण कुमार को उक्त लूट की घटना खोलने के लिए लगाया हुआ था जिस पर संजय कुमार आर्य ने बड़ी तत्परता और तल्लीनता के साथ उस घटना को अंजाम देने वाले लुटेरों के पीछे पड़ गए थे जिस पर आज वरना चौकी प्रभारी संजय कुमार आर्य व उनकी टीम को मुखबिर की सूचना पर शामली बाईपास पर चेकिंग के दौरान एक कार सुजुकी अर्टिगा बिना नंबर सवार तीन अभियुक्त हिटलर पुत्र लियाकत निवासी सफीपुर पट्टी तहसील के पीछे कस्बा व थाना बुढ़ाना मुजफ्फरनगर व परवेज़ उर्फ सोना उर्फ पहलवान पुत्र अब्बास मोहल्ला इस्लामाबाद कस्बा व थाना शाहपुर व आतिफ पुत्र वकिल निवासी ग्राम आरफाबाद थाना रमाला जिला बागपत हाल पता जन्नत कॉलोनी थाना कांदला जिला शामली को असला वे लूटे गए 3150 रुपए के साथ गिरफ्तार किया गया है

अभियुक्तों ने पूछताछ पर बताया कि आधार कार्ड तथा ₹50000 और एक मोबाइल फोन हमने चाकू एवं तमंचे के बल पर इसी गाड़ी में एक व्यक्ति को मेल ना चौक से लिफ्ट देकर उसे लूट लिया था बाकी पैसे तो खर्च हो गए हैं लुटे हुए पैसों में से यही पैसे बचे हैं तथा आधार कार्ड इसलिए रख लिया था कि फर्जी सिम लेने के काम आएगा हमारी गाड़ी खराब हो गई थी इसलिए पैसों की आवश्यकता में हमने लूट कर ली थी पकड़े गए तीनों अभियुक्तों को शहर कोतवाली पुलिस ने जेल भेज दिया है पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से शहर कोतवाली पुलिस ने दो तमंचे चार जिंदा कारतूस 3150 रुपए एक कार बिना नंबर व एक चाकू भी बरामद किया है।

राजेश सिंघल की रिपोर्ट

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button