लाल कुआं – नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट द्वारा पूरे जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत लाल कुआं पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है लाल कुआं पुलिस ने 106.90 ग्राम स्मैक के साथ एक नशे के सौदागर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
कोतवाल संजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सुभाष नगर बैरियर के पास चलाए जा रहे हैं चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम ने नासिर उर्फ गुड्डू पुत्र अशरफ निवासी ग्राम अफजलगढ थाना शहजादनगर रामपुर उत्तर प्रद्रेश उम्र 40 वर्ष को 106.90 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया । कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति अधिक पैसा कमाने के लालच में स्मैक के धन्धे में लगभग 6-7 महीने से लिप्त था तथा अपने साथी मेहराज पुत्र गुलाम निवासी ग्राम जूठिया थाना शहजादनगर रामपुर उ0प्र0 से स्मैक खऱीदकर हल्द्वानी ,लालकुआ, अल्मोड़ा तथा पिथौरागढ के छात्राओं एवं युवाओं को स्मैक बेचता है ।
उत्तराखंड पुलिस आमजन से अनुरोध करती है अगर आपके पास नशा कारोबारियों कि कोई जानकारी हो यह किसी अपराधी के बारे में कोई जानकारी हो या कहीं अपराध होता देखें तो तुरंत ही अपनी पुलिस से जानकारी को साझा करें ताकि शहर को नशा मुक्त अपराध मुक्त बनाया जा सके उत्तराखंड पुलिस आपके मित्र पुलिस आपकी सेवा में सदैव तत्पर अपनी पुलिस का सहयोग करें एक जिम्मेदार शहरी होने का फर्ज अदा करें ।
राजेश सिंघल की रिपोर्ट


















