संदिग्ध हालात में मिला फंदे से लटका विवाहिता का शव

गोंडा जिले के धानेपुर कुतुबगंज बाजार निवासी एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में सोमवार की रात मौत हो गई उसका शव घर के कमरे में फंदे से लटकता पाया गया परिजन मृतका को फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात कह रहे हैं जबकि मायके वालों ने विवाहिता को मार डालने का आरोप लगाते हुए थाने पर शिकायत की है पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है
धानेपुर थाना क्षेत्र कुतुबगंज निवासी महिला कंचन पत्नी राजकुमार का शव सोमवार की रात को घर के कमरे में लटकता मिला परिजनों की सूचना पर धानेपुर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है कस्बा श्रीनगर बाबागंज के रहने वाले सुभाष मौर्य के मुताबिक उनकी बहन कंचन देवी की शादी कुतुब गंज बाजार निवासी राजकुमार के साथ हुई थी जिससे दो बच्चे भी हैं बहन के ससुराल वाले आए दिन उसका उत्पीड़न करते रहते थे सोमवार की आधी रात को उसकी बहन को परिवार वालों ने मार कर फांसी का रूप देने के लिए लटका दिया
जिसकी शिकायत धानेपुर पुलिस से की गई है थानाध्यक्ष शेषमणि पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी जो भी दोषी पाया जाएगा उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई करते हुए जेल भेजने का फैसला किया जाएगा
प्रभाकर वर्मा की रिपोर्ट


















