नजीबाबाद – जीआईसी इंटर कॉलेज में युवा भारत सेवा समिति की ओर से स्वेटर वितरित का आयोजन किया गया! जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में एसपी देहात राम अर्ज ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर समाज की मदद सच्ची मानवीय सेवा है। उन्होंने युवा भारत सेवा समिति की ओर से जीआईसी के 120 विद्यार्थियों को स्वेटर वितरित किए।
उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों से विद्यार्थियों को अच्छे संस्कार देकर बच्चों के भविष्य को संभालने की सलाह दी! सभी बच्चो को आशीर्वाद देकर लगन से पढ़ाई करने के लिए जागरूक किया! स्वेटर वितरण के दौरान बाबू राम तोमर के संचालन में हेमा और महक प्रजापति ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए!
संस्था की ओर से एसपी देहात राम अर्ज एवं सेवानिवृत्व एसके महेंद्रा को शॉल उड़ा कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अरुण गोयल, भाजपा नेत्री संगीता अग्रवाल, हाजी नौशाद अख्तर के साथ साथ युवा भारत सेवा समिति के सुबेंदु चक्रवती द्वारा आयोजित कार्यक्रम में थाना प्रभारी दिनेश गौड़, प्रधानाचार्या डॉ. अनामिका यादव, नसीम आलम एड., सफदर आमिर, अजय कुमार यादव, शुभम ठाकुर, संदीप सिंह, सत्यपाल चौधरी, अनुज चौधरी, अपूर्व विश्वास, बसंता सिंह, शहबाद आदि मौजूद रहे।
सरफ़राज़ अहमद की रिपोर्ट


















