AIRA NEWS NETWORK – बिजनौर में अज्ञात बदमाशों ने मंदिर में रह रहे एक पुजारी की निर्मम हत्या कर दी और हत्या करके घटना को अंजाम देकर आसानी से फरार हो गए सुबह होने पर सफाई कर्मी ने जाकर देखा तो मंदिर के पुजारी खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ था तभी सफाईकर्मी ने शोर मचा कर ग्रामीणों को इकट्ठा कर लिया ग्रामीणों की सूचना पर दौड़ी पुलिस ने आनन-फानन में पुजारी केशव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच पड़ताल में जुट गई है।
दरअसल बिजनौर के गांव नांगल में वर्षों से जय काली माता के मंदिर में रह रहे पुजारी रामदास गिरी की बीती रात्रि अज्ञात बदमाशों ने निर्मम हत्या कर दी। और घटना को अंजाम देकर आसानी से भाग निकले हत्या की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई सूचना पर भारी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए ग्रामीणों की सूचना पर एसपी डॉ धर्मवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया एसपी डॉ धर्मवीर सिंह ने बताया कि अज्ञात लोगों द्वारा हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीम रवाना कर दी गई है। बिजनौर एसपी ने जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा किया है।
रिपोर्ट-अमीन अहमद


















