मुज़फ्फरनगर – गीता जयन्ती महोत्सव कार्यक्रम के अन्र्तगत श्रीकृष्ण कृपा परिवार द्वारा गीता पाठ यज्ञ का आयोजन किया गया। इसके अन्तर्गत श्री भागवत गीता के दसवें अध्याय का सामुहिक पाठ एवं यज्ञ का आयोजन किया गया। वहीं दूसरे कार्यक्रम के तहत अष्टांग योगशाला, गाॅधी काॅलोनी, मुजफ्फरनगर के योगाचार्यों द्वारा माॅ सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर बंदियों के बीच योग कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। बडी संख्या मे बंदियों ने यज्ञ एवं योग कार्यक्रम में भाग लिया।
श्री सीताराम शर्मा, जेल अधीक्षक द्वारा यज्ञ-पंडितों एवं योगाचार्यों का आभार व्यक्त किया तथा बंदियो को योग की षिक्षा लिये जाने एवं बंदियों के मंगलजीवन की कामना की। कार्यक्रम मे जेल अधीक्षक श्री सीताराम शर्मा, जेलर श्री कमलेश सिंह, उप जेलर श्री सुरेन्द्र मोहन सिह, श्री कैलाश नारायण शुक्ला, मेघा राजपूत एवं अन्य कारागार स्टाफ के कर्मचारी उपस्थित रहे।
राजेश सिंघल की रिपोर्ट


















