ग्राम गजरौला में आजादी के 75 वे वर्षगांठ के मौके पर आजादी का महोत्सव आयोजित
AIRA NEWS NETWORK – नजीबाबाद विधानसभा के ग्राम गजरौला में आजादी के 75 वे वर्षगांठ के उपलक्ष में आजादी का महोत्सव आयोजन समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा की प्रांतीय पार्षद लीना सिंघल ने कहा की आज हम सब भाग्यशाली हैं जो आजादी के वातावरण में खुली हवा में जी रहे हैं जिसका श्रेय पूरे देश के करोड़ों स्वतंत्रता सेनानियों को जाता है लीना सिंघल ने कहा की महात्मा गांधी सुभाष चंद बोस सरदार पटेल खुदीराम बोस रामप्रसाद बिस्मिल अशफाकुल्लाह खान चंद्रशेखर आजाद जैसे सैकड़ों लोग हमारे राष्ट्रीय हीरो हैं और हम इन सबके ऋणी हैं लीना ने कहा की आजादी की कीमत वही लोग जानते हैं।
जिन्होंने बलिदान दिया है और कभी इसका लाभ भी नही उठाया जबकि कुछ लोग ऐसे हैं जिनके परिवार आज भी गुमनामी की जिंदगी जी रहे हैं लीना सिंघल ने कार्यक्रम में उपस्थित बड़ों और बच्चो से राष्ट्रीय गौरव और अस्मिता के लिए जीने और मर मिटने की बात कहते हुए उनसे राष्ट्रीय पर्वों को धार्मिक त्योहारों की तरह उत्सव और हर्षोल्लास से मनाने का आह्वान किया इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता ज्ञानेंद्र ठाकुर और मुकुल बंसल ने भी सभी को संबोधित करते हुए देश हित में कार्य करने की अपील की कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान नरेश शर्मा ने तथा संचालन कार्यक्रम प्रमुख अशोक पाल ने किया इस अवसर पर विष्णु कुमार सुमित जोशी उमापति गर्ग वासु मित्तल कमल कुमार आदि लोग उपस्थित थे।
राजेश सिंघल की रिपोर्ट


















