AIRA NEWS NETWORK – मुज़फ्फरनगर में कुछ थानाप्रभारी अपराध को लेकर सख्ती के साथ अपराध उन्मूलन अभियान चलाकर अपराधियों को जेल की हवा खिला रहे हैं तथा शातिर अपराधियों की कुंडली खंगालकर उन्हें कानून की जद में लाकर जेल भेज रहें हैं। ऐसे ही एक थानाप्रभारी भौराकलां राधेश्याम यादव हैं जो अपने उच्चाधिकारियों के कुशल मार्ग निर्देशन में बड़ी महंत व तल्लीनता के साथ शातिर गैंगस्टर व टॉप 10 अपराधियों को जेल की हवा खिलाकर समाज मे शुद्ध वातावरण बनाने का काम कर रहें हैं।
आज भी एक सराहनीय गुड वर्क को अंजाम देते हुए भौराकलां थानाप्रभारी राधेश्याम यादव व उनकी टीम की महंत रंग लाई। जब मुखबिर की सूचना पर टॉप 10 अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। टॉप 10 अपराधी का नाम रामविलास पुत्र ओमवीर निवासी हडौली बताया जा रहा हैं जो काफी समय से वांछित चला आ रहा था जिसकी तलाश भौराकलां पुलिस को काफी समय से थी। लेकिन ऐसे शातिर अपराधी भौराकलां थानाप्रभारी राधेश्याम यादव की पैनी नजर से बच नही सकते और टॉप टेन अपराधी रामविलास को धर दबोच कर जेल भेज दिया ।
राजेश सिंघल की रिपोर्ट


















