उत्तराखंड
Trending

नन्दा देवी मंदिर परिसर से बैटरी चोरी मामले का अल्मोड़ा पुलिस ने 12 घण्टे के भीतर किया अनावरण

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

अल्मोड़ा पुलिस – ललित किशोर पन्त पुत्र स्व0 श्री नन्द किशोर पन्त निवासी उप्रेती खोला अल्मोड़ा सचिव नन्दादेवी मन्दिर समिति अल्मोड़ा ने अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध नन्दा देवी परिसर में लगे 06 लाईटों की बैटरी चोरी कर लेने के सम्बन्ध में कोतवाली अल्मोड़ा में लिखित तहरीर दी थी
तहरीर के आधार पर कोतवाली अल्मोड़ा में मुकदमा पंजीकृत किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा श्री पंकज भट्ट द्वारा उ0नि0 संजय जोशी प्रभारी चौकी धारानौला के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर मामले का जल्द अनावरण करने हेतु निर्देशित किया गया, दिनांक 17.11.2021 को उ0नि0 संजय जोशी द्वारा मय पुलिस टीम ठोस सुरागरसी पतारसी तथा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 12 घंटे के भीतर चोरी करने वाले अभियुक्त, लक्षित जोशी उम्र 25 वर्ष पुत्र रमेश जोशी निवासी जाखनदेवी चौसार अल्मोड़ा को चोरी की गयी 06 अदद् बैटरियों के साथ गिरफ्तार किया गया ।

जब से अल्मोड़ा का कार्यभार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने संभाला है तब से ही पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कसती जा रही है इसका ताजातरीन उदाहरण 12 घंटे में एक चोरी का खुलासा है इससे पहले भी नशा कारोबारियों पर नकेल कस चुके हैं चाहे आमजन की मदद करना हो हर स्तर पर अल्मोड़ा पुलिस अपना बेहतरीन कार्य कर रही है जनता के दिल में पुलिस के लिए अपनी जगह बना रही है और पुलिस पर जनता का भरोसा बढ़ रहा है ।

पुलिस टीम:

  • उ0नि0 संजय जोशी प्रभारी चौकी धारानौला
  • कानि0 खुशाल राम
  • कानि0 हिमांशु
  • कानि0 आनन्द नबियाल

राजेश सिंघल की रिपोर्ट

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button