फतेहपुर – जी0आई0सी इंटर कॉलेज में छात्राओं को महिला सुरक्षा हेतु उपलब्ध कराये गये महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नम्बरों 1090(वूमेन पावर लाइन),181(महिला हेल्प लाइन), 108(,एम्बुलेंस सेवा), 1076(मुख्यमन्त्री हेल्पलाइन), 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 1098(चाइल्ड हेल्पलाइन), 102(स्वास्थ्य सेवा) की उपयोगिता के सम्बन्ध में जागरूक किया गया और यातायात नियमो की प्रचार-प्रसार सामग्री वितरित की गई। इसके साथ-साथ, हेलमेट ,सीट बेल्ट आदि का प्रयोग करने के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान की गयीं।
उन्होंने हेलमेट का महत्व बताते हुए कहा उन्होंने हेलमेट पुलिस से बचने के लिए नहीं है हेलमेट आपकी जिंदगी बचा सकता है एक्सीडेंट के समय सिर पर गंभीर चोट लगने के वजह से कई लोग मौत की आगोश में चले जाते हैं यही हेलमेट है जो लोगों के सर और लोगों को सुरक्षित रखता है इसलिए हेलमेट की अहमियत को समझें हेलमेट का प्रयोग करें यातायात नियमों का पूर्ण रुप से पालन करें अपने आप भी सुरक्षित रहें और दूसरों को सुरक्षित रखने में सहयोग करें वही कोविड-19 को लेकर कहा गया घर से निकलते वक्त मास्क अवश्य लगाएं, इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर/यातायात श्री संजय सिंह, पुलिस उपाधीक्षक प्रशिक्षणाधीन प्रगति यादव , यातायात प्रभारी उ0नि0 हरेंद्र सिंह , अशोक तपस्वी, प्रधानाचार्या श्रीमती निधि अवस्थी और अन्य कर्मचारी गण मौजूद रहे।
राजेश सिंघल की रिपोर्ट


















