उत्तराखंड
Trending

कोटद्वार पुलिस ने चोरी किये गए माल सहित चोरों को किया गिरफ्तार

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

जनपद पौड़ी – मै0 सतीश एण्ड कम्पनी आढ़त नियर लाल बत्ती चौराहा कोटद्वार जनपद पौड़ी गढ़वाल ने कोतवाली कोटद्वार में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 12.011.2021 को 02 अज्ञात व्यक्तियों ने उनकी के बाहर रखी 02 पेटी सरसों तेल (500 ग्राम की 48 बोतल) चोरी कर लिये हैं। प्रथम सूचना रिपोर्ट के आधार पर कोतवाली कोटद्वार में मु0अ0स0 260/2021 धारा 379/411 भादवि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, महोदया जनपद पौड़ी गढ़वाल कु0 पी0 रेणुका देवी द्वारा उक्त चोरी की घटना को गम्भीरता से लेते हुये अभियोग के सफल निस्तारण करने व अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किया गया। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक, कोटद्वार, श्रीमती मनीषा जोशी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी कोटद्वार अनिल कुमार जोशी के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में उपनिरीक्षक विनोद कुमार मय पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा अथक प्रयास एवं पतारसी-सुरागरसी कर दिनांक 16.11.2021को उक्त अभियोग में संलिप्त अभियुक्त मो0 फेजल व हसीन को चोरी किये गये शत-प्रतिशत माल के साथ काशीरामपुर तल्ला जाने वाली सड़क पर भाटिया समाज वाली गली के पास से गिरफ्तार किया गया ।

वही कोटद्वार पुलिस आप सभी से आग्रह करती है अगर आपके पास किसी भी अपराधी की सूचना हो यह अपराध होता देखें तो तुरंत ही थाने से संपर्क करें आपका नाम और आप की पहचान पूरी इतना गोपनीय रखी जाएगी, उत्तराखंड पुलिस आप की मित्र पुलिस आपकी सेवा में सदैव तत्पर अपनी पुलिस का सहयोग करें ।

अभियुक्तों का नाम पता

  1. मो0 फेजल पुत्र मो0 यूनूस निवासी मोमिन नगर लकड़ीपड़ाव, थाना कोटद्वार, जनपद पौड़ी गढ़वाल उम्र- 22 वर्ष।
  2. मो0 हसीन पुत्र मो0 नसीम निवासी मोमिन नगर लकड़ीपड़ाव, थाना कोटद्वार, जनपद पौड़ी गढ़वाल उम्र 30 वर्ष
    बरामद माल 02 पेटी सरसों तेल (500 ग्राम की 48 बोतल)

राजेश सिंघल की रिपोर्ट

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button