क्षेत्राधिकारी नजीबाबाद ने शहर के मुख्य चौराहों पर लगने वाले जाम का कराया समाधान
नजीबाबाद – नगर में जाम की समस्या आए दिन बढ़ती जा रही है! शहर के मुख्य चौराहों से पैदल चलने वाले राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है! ऐसा ही कुछ नगर नजीबाबाद के माल गोदाम कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल नेशनल हाईवे एवं हरिद्वार हाईवे पर सुबह सवेरे से ही जाम की समस्या बढ़ने लगती है, जाम लगने का आज मुख्य कारण यह भी रहा कि लोग त्योहारों की छुट्टी मना कर अपने अपने गंतव्य को वापसी कर रहे हैं, जिसकी वजह से शहर में भीषण जाम एवं भीड़ देखने को मिली!
सूचना पाकर मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी गजेंद्र पाल सिंह ने माल गोदाम पर लग रहे जाम का जायजा लिया तथा तुरंत पुलिस बल एवं ट्रैफिक पुलिस द्वारा जाम को खुलवाया गया, तथा माल गोदाम पर खड़ी होने वाली मैक्स टैक्सी जोकि हरिद्वार के लिए सवारिया लेकर जाती है जिसकी वजह से जाम लगने की समस्या प्रतिदिन बनी रहती है क्षेत्राधिकारी गजेंद्र पाल सिंह ने सभी मैक्स टैक्सी यूनियन को पुल के नीचे से सवारी ले जाने के लिए आदेश दिए और कहा कि मालगोदाम के तिराहे पर मैजिक और मैक्स टैक्सी न खड़ी की जाए! माल गोदाम से मैक्स् टैक्सियों एवं मैजिकों का स्थानांतरण करने से जाम लगने की समस्या काफी हद तक कम दिखाई दी!
सरफराज अहमद की रिपोर्ट


















